Hot News

Lalu Yadav: लालू यादव का सम्मान नहीं करते महागठबंधन के नेता, जदयू नेता बोले- जंगलराज के दौर में वापस नहीं जायेगा बिहार

Lalu Yadav: जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन की बैठक उनका आंतरिक मामला है, लेकिन दीघा के जिस रिसॉर्ट में यह बैठक हो रही है, उस इलाके में लोग लालू यादव के शासनकाल में दिन में भी नहीं जाते थे. उन्होंने बैठक में शामिल होने वाले लोगों से मरीन ड्राइव भी देखने की बात कही. नीरज कुमार ने महागठबंधन के नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि इससे बेहतर होता कि राज्य प्रशासन जो पानी का जहाज चलाती है, उसमें बैठक करते और खुशनुमा माहौल मिलता.

लालू यादव लगा रहे गुहार

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव अपने बेटे को महागठबंधन का नेता बनाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन इस गठबंधन के नेता इतने निष्ठुर हो गए हैं कि उनकी भावना का भी सम्मान नहीं कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, “महागठबंधन की बैठक का सीधा मतलब है कि ‘लेना न देना, तेजस्वी यादव के लिए केवल फुलेना’ साबित हो रहा है.”

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

सभी दल के नेता होंगे शामिल

राजद नेता तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में महागठबंधन के सभी छह घटक दलों के नेता शामिल होंगे. महागठबंधन की यह तीसरी बैठक है. इससे पहले महागठबंधन की पहली बैठक बीते 17 अप्रैल को पटना स्थित राजद कार्यालय में हुई थी. उसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 24 अप्रैल को दूसरी बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई थी. महागठबंधन की तरफ से हालांकि अब तक मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर किसी नाम की घोषणा नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें: बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था राजस्व कर्मचारी, दाखिल- खारिज के मांगा पैसा, निगरानी टीम ने दबोचा

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

The post Lalu Yadav: लालू यादव का सम्मान नहीं करते महागठबंधन के नेता, जदयू नेता बोले- जंगलराज के दौर में वापस नहीं जायेगा बिहार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top