Hot News

Laughter Chefs 2 में बढ़ेगा मसाला, इस BB स्टार की एंट्री से हिलेगा सिस्टम

Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, जिसका असर इसकी रेटिंग पर भी देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों पहले शो में कई पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई, जिसमें रीम समीर शेख, करण कुंद्रा, निया शर्मा और अली गोनी का नाम शामिल है. साथ ही हाल ही में जैस्मिन भसीन भी शो का हिस्सा बनी, जिसके बाद अब एंटरटेनमेंट और भी बढ़ गया है. इस बीच अब समाचार है कि ‘लाफ्टर शेफ 2’ के सिस्टम को हिलाने बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल आ रहे हैं, जो शो में एलवीश यादव क पार्टनर बनेंगे.

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में रजत दलाल की एंट्री

biggboss.tazakhabar नाम से इंस्टाग्राम पेज पर हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा की है. इसके मुताबिक, रजत दलाल ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में एंट्री करने वाले हैं. बता दें की शो में आने के बाद वह राव साहब यानी एल्विश यादव के पार्टनर बनेंगे. हालांकि, अभी इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि रजत जलाल शो में सिर्फ एक गेस्ट के रूप में शामिल होंगे या फिर वह शो में परमानेंटली शामिल हो रहे हैं.

जैस्मिन भसीन ने राहुल वैद्य को किया रिप्लेस?

इंडिया फॉर्म्स की रिपोर्ट की मानें तो शो में रजत दलाल से पहले जैस्मिन भसीन एंट्री ले चुकी हैं. शो में वह जाने-माने सिंगर राहुल वैद्य को एक एपिसोड के लिए रिप्लेस करेंगी क्योंकि वर्क कमिटमेंट की वजह से राहुल अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग नहीं कर सकेंगी.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 की सफलता से गदगद हुए आर. माधवन, निर्देशक की तारीफ में बोले- सबसे ईमानदार…

The post Laughter Chefs 2 में बढ़ेगा मसाला, इस BB स्टार की एंट्री से हिलेगा सिस्टम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top