Hot News

Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 में धमाल मचाने आ रहे हैं 6 नए सितारे, जानें कौन-कौन करेगा दर्शकों को हंसाने का काम

Laughter Chefs 3: रियलिटी कुकिंग शो ​लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए वापस आ रहा है. शो 22 नवंबर 2025 से कलर्स टीवी पर आएगा और इसे आप हर वीकेंड रात 9 बजे देख पाएंगे. इसके दोनों सीजन सुपरहिट थे और अब तीसरे सीजन को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. मेकर्स ने इस सीजन 6 नये चेहरों की शो में एंट्री करवाई है. चलिए आपको बताते हैं कि वह नये कंटेस्टेंट कौन-कौन है.

तेजस्वी प्रकाश

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में करण कुंद्रा की पार्टनर बनकर तेजस्वी प्रकाश आ रही है. दोनों रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में शो में दोनों को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. हालांकि तेजस्वी पिछले सीजन में एक-दो एपिसोड में नजर आई थी.

गुरमीत चौधरी

गुरमीत चौधरी भी लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का हिस्सा है और उनके साथ शो में उनकी पत्नी देबिना बनर्जी नजर आएंगी. दोनों पति-पत्नी कितना अच्छा खाना बनाते है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

देबिना बनर्जी

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में देबिना बनर्जी है. देबिना अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ शो में भाग ले रही है.

विवियन डीसेना

बिग बॉस 18 के बाद दर्शक विवियन डीसेना को एक नये रूप में लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में देखेंगे. शो के प्रोमो में वह नजर आ चुके हैं.

ईशा सिंह

बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह अपने पाक कला का प्रदर्शन लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में करती दिखेंगी.

ईशा मालवीय

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में ईशा मालवीय भी नजर आएंगी. हालांकि वह पिछले सीजन एक-दो एपिसोड में नजर आई थी.

किस शो को रिप्लेस करेगा लाफ्टर शेफ्स सीजन 3?

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 पॉपुलर शो पति पत्नी और पंगा को रिप्लेस करने जा रहा है. इस शो को मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे होस्ट करते हैं. लाफ्टर शेफ्स 3 का प्रीमियर 22 नवंबर को जियो हॉटस्टार के साथ-साथ ओटीटी प्ले प्रीमियम पर होने वाला है.

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs 3: ना एल्विश यादव, ना विवियन डीसेना , इस कंटेस्टेंट को मिल रही सबसे ज्यादा फीस, चौंका देगी तेजस्वी प्रकाश की Fees

The post Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 में धमाल मचाने आ रहे हैं 6 नए सितारे, जानें कौन-कौन करेगा दर्शकों को हंसाने का काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top