Hot News

Lava Play Max: देसी कंपनी लेकर आई वेपर कूलिंग चेंबर वाला फोन, मिल रहा FHD+ डिस्‍प्‍ले और 5,000mAh बैटरी

Lava Play Max: देसी कंपनी Lava ने अपने Play सीरीज को इंडिया में Lava Play Max के लॉन्च के साथ बढ़ाया है. यह डिवाइस अच्छा परफॉर्मेंस कम कीमत में देने पर फोकस करता है. कंपनी का दावा है कि Play Max को खासकर युवा यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. Lava Play Max में लंबे समय तक परफॉर्मेंस के लिए सेगमेंट-फर्स्ट वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है. आइए जानते हैं Lava के इस लेटेस्ट हैंडसेट को थोड़ा डिटेल में.

Lava Play Max डिजाइन

Lava Play Max दो रंगों में आया है. पहला Deccan Black और दूसरा Himalayan White. ब्लैक वेरिएंट में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन एलिमेंट्स हैं जो इसे गेमिंग लुक देते हैं, जबकि व्हाइट वेरिएंट थोड़ा सादा और क्लासिक लगता है. इसमें कैमरा सेटअप वर्टिकल लेआउट में दिया गया है, जिसमें अलग-अलग कटआउट हैं.

Lava Play Max परफॉर्मेंस

Play Max में MediaTek Dimensity 7300 (4nm) चिपसेट है, जो LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है. यह कॉम्बिनेशन फास्ट मल्टीटास्किंग, एप्लिकेशन तेजी से लोड होने और बैटरी की एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया गया है. डिवाइस में VC कूलिंग सिस्टम भी है, जो लंबी गेमिंग सेशन्स (जैसे COD Mobile, Free Fire और BGMI) के दौरान हीट मैनेजमेंट का काम करता है.

Lava Play Max डिस्प्ले और कैमरा

डिस्प्ले की बात करें तो Lava Play Max में 6.72-इंच का FHD+ पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग स्मूद होती है और देखने का एक्सपीरियंस बढ़िया रहता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का AI-सपोर्टेड मेन कैमरा है, जिसमें Electronic Image Stabilisation (EIS) भी शामिल है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है.

Lava Play Max बैटरी और मजबूती

Lava Play Max में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP54 रेटिंग दी गई है.

Play Max Android 15 पर चलता है और Lava का दावा है कि इसमें कोई ब्लोटवेयर, एड्स या अनचाही नोटिफिकेशन नहीं हैं, जिससे यूजर को एक क्लीन और smooth एक्सपीरियंस मिलता है.

Lava Play Max की कीमत

Lava Play Max की शुरुआती कीमत 6GB/128GB वेरिएंट के लिए ₹12,999 है. 8GB/128GB मॉडल ₹14,999 में उपलब्ध है. यह फोन इस महीने से सेल में जाएगा. Lava पूरे हिंदुस्तान में फ्री होम सर्विस भी ऑफर कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी के साथ बजट में लॉन्च हुआ Poco C85, मिलेगा MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा

The post Lava Play Max: देसी कंपनी लेकर आई वेपर कूलिंग चेंबर वाला फोन, मिल रहा FHD+ डिस्‍प्‍ले और 5,000mAh बैटरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top