Hot News

Liquor Scam: आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी 7 दिनों की रिमांड

Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मांगी है. विजिलेंस की विशेष कोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की याचिका पर सुनवाई पूरी हुई. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी

38 करोड़ शराब घोटाला मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 20 मई को आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी हुई थी. वहीं 21 मई को जियाडा रांची प्रक्षेत्र के रीजनल डॉयरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम ऑपरेशन एंड फाइनेंस सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शन कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह की गिरफ्तारी हुई है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

विनय चौबे के रिश्तेदारों की संपति की जांच शुरू

मामले में अब विनय चौबे के रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है. एसीबी ने विनय चौबे, उनकी पत्नी और रिश्तेदार सहित कुल 8 लोगों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है. एसीबी ने अपने जांच में संभावना जतायी है कि विनय चौबे ने अवैध माध्यम से अर्जित पैसे अपने रिश्तेदारों के माध्यम से निवेश किया होगा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: आज से होगी झमाझम बारिश, 30 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Crime News: पलामू में अपराधियों का तांडव, 2 हाइवा फूंका और चालक के साथ की मारपीट

Ranchi News: घर से नाराज होकर निकली थी युवती, बड़ा तालाब में मिला शव

The post Liquor Scam: आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी 7 दिनों की रिमांड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top