Hot News

Lohardaga News: सेना के जवान ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

Lohardaga News: लोहरदगा-झारखंड के लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड बस्ती में सेना के जवान सोमेश्वर उरांव ने अपनी पत्नी नेहा कुमारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसके बाद सेना के जवान ने खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया. सूचना मिलते ही कैरो पुलिस मौके पर पहुंची और नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं सोमेश्वर उरांव को गिरफ्तार कर लिया है.

तीन साल पहले हुई थी नेहा और सोमेश्वर की शादी

गुमला जिले के सिसई प्रखंड बस्ती निवासी सोमेश्वर उरांव (27 वर्ष) का विवाह तीन वर्ष पहले कैरो प्रखंड बस्ती निवासी वशिष्ठ उरांव की पुत्री नेहा कुमारी के साथ हुई थी. सोमेश्वर सेना का जवान है. उसकी नौकरी 9 साल पहले हुई थी. सोमेश्वर और नेहा शादी के बाद राजी खुशी से रह रहे थे. वे रांची में एक किराये के मकान में रहते थे. उनका एक दो वर्ष बेटा भी है.

सेना का जवान छुट्टी लेकर आया था रांची

सोमेश्वर उरांव कुछ दिन पहले छुट्टी में रांची आया था. इसके बाद अपने परिवार के साथ कैरो ससुराल आया था, जहां शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सोमेश्वर ने नेहा की पिटाई कर दी. इस दौरान नेहा के सिर में गंभीर चोट लग गयी और उसकी मौत हो गयी.

सेना के जवान को स्थानीय लोगों ने बचाया

पिटाई से पत्नी नेहा कुमारी की मौत के बाद सोमेश्वर उरांव ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उसको फंदा पर झूलने से बचा लिया. समाचार मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:भैयाजी जोशी के बयान पर क्यों हो रही है नेतृत्व, क्या है मराठा अस्मिता?

The post Lohardaga News: सेना के जवान ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top