Hot News

Lohri Gift Ideas: लोहड़ी पर अपनों को दें ये खास उपहार, यहां देखें बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

Lohri Gift Ideas: नए साल का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत करने के बाद अब लोहड़ी त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी है. हर स्टेट में लोग अलग-अलग रीति-रिवाज के साथ इस उत्सव को मनाते हैं. पंजाबियों के प्रमुख त्योहारों में से एक लोहड़ी का हम सभी को भी इंतजार रहता है. इस दिन लोग परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं. इस मौके पर अक्सर कई लोग अपनों को स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट भी देते हैं. आप भी अगर इस खास दिन परिवार के किसी सदस्य को तोहफा देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ गिफ्ट्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनों को दे सकते हैं.

चॉकलेट्स

चॉकलेट्स तो आप किसी को भी कभी भी दे सकते हैं. इसे देने के लिए आपको किसी खास मौके की जरूरत नहीं है. आप अगर लोड़ही के मौके पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को कोई तोहफा देना चाहते हैं, तो इसके लिए चॉकलेट बॉक्स परफेक्ट रहेगा.

मिठाइयां

लोहड़ी त्योहार पर अगर आप किसी अपने को उपहार देने चाहते हैं तो इसके लिए आप मिठाई का चयन कर सकते हैं. खुशी के मौके पर यह मिठाई आपके अपनों के जीवन में खुशी और मिठास घोल देगी.

इसे भी पढ़ें: Lohri Celebration Ideas : लोहड़ी को कीजिए सेलिब्रेट ये 5 खास नए अंदाज में

ड्राई फ्रूट्स

अगर लोहड़ी के खास मौके पर आप अपने परिजनों को तोफहे में कुछ सेहतमंद देना चाहते हैं, तो इसके लिए ड्राई फ्रूट्स हैंपर एक बढ़िया ऑप्शन साबित होगा. यह गिफ्ट न सिर्फ आपके करीबियों को पसंद आएगा, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व उन्हें सेहतमंद भी बनाए रखेगा.

मूंगफली की पोटलियां

क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी के मौके पर आग में मूंगफली डालना बेहद शुभ माना जाता है. यानी लोहड़ी उत्सव पर मूंगफली को काफी अहम माना जाता है. इस मौके पर अगर आप भी अपने किसी प्रियजन को लोहड़ी पर उपहार देना चाहते हैं, तो मूंगफली की पोटलियां इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

इसे भी पढ़ें: Lohri Special Food: इस लोहरी आप भी बनाएं ये टेस्टी गुड़ के मालपुए, जानें विधि

इसे भी पढ़ें: Lohri 2023 Special Recipes: ऐसे सजाएं लोहड़ी की थाली, इन चीजों को जरूर करें शामिल

The post Lohri Gift Ideas: लोहड़ी पर अपनों को दें ये खास उपहार, यहां देखें बेस्ट गिफ्ट आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top