Hot News

Low Calorie Foods in Winter: ठंड में भी रखें वजन कंट्रोल, डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 लो कैलोरी फूड

 Low Calorie Foods in Winter: सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड के साथ-साथ ज़्यादा भूख और गरमागरम खाने की चाह भी लेकर आता है. इस मौसम में लोग अक्सर घी, मक्खन और तले-भुने खाने की ओर ज़्यादा आकर्षित हो जाते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है. लेकिन सही जानकारी और संतुलित आहार के साथ सर्दियों में भी वजन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. डायटीशियन मुस्कान कुमारी के अनुसार, सर्दियों में वजन घटाने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन करना चाहिए जो लो-कैलोरी, फाइबर से भरपूर हों और शरीर को अंदर से गर्म भी रखें. सही लो-कैलोरी फूड्स न केवल भूख को नियंत्रित करते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज़्म को तेज करके फैट बर्न करने में भी मदद करते हैं. इस आर्टिकल में लो-कैलोरी फूड के बारे में बात करनेगे जो कि आपको वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करेगा. 

सर्दियों के लिए बेस्ट लो-कैलोरी फूड्स

गाजर

गाजर सर्दियों की सबसे बेहतरीन सब्ज़ी है. इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम होती है. आप सलाद, सूप या हल्की सब्ज़ी के रूप में इसे खाएं.

पालक

पालक आयरन और फाइबर से भरपूर होती है और वजन घटाने में मदद करती है. पालक सूप या सब्ज़ी सबसे अच्छा विकल्प है. इसे खाने के बाद आपको दिन भर हल्की-फुलकी भूख लगती है. 

मूली

मूली शरीर को डिटॉक्स करती है और पेट लंबे समय तक भरा रखती है. मूली का सलाद या सब्ज़ी लें.

पत्तागोभी (कैबेज)

पत्तागोभी लो-कैलोरी होने के साथ पाचन के लिए भी अच्छी होती है.  सूप या सब्ज़ी के रूप में शामिल करें.

टमाटर

टमाटर में कैलोरी बहुत कम होती है और यह फैट बर्निंग में मदद करता है. टमाटर सूप या सलाद लें.

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको सुबह खाली पेट खाना चाहिए पपीता? फायदे जान गए तो चौंक जाएंगे आप

यह भी पढ़ें: Benefits of Papaya: पपीता खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

The post Low Calorie Foods in Winter: ठंड में भी रखें वजन कंट्रोल, डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 लो कैलोरी फूड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top