Hot News

LPG के बाद महंगा हुआ हवाई सफर, AIR India ने टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

AIR Travel Expensive: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 12 मार्च से प्रत्येक घरेलू उड़ान के टिकट पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लागू करने का फैसला किया है. इसके पीछे एटीएफ (ATF – Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी ईंधन अधिभार बढ़ाया जाएगा.

पहले चरण में घरेलू और SAARC देशों की उड़ान में लगाया जाएगा फ्यूल सरचार्ज

पहले चरण में, 12 मार्च से घरेलू और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के लिए उड़ानों पर 399 रुपये प्रति टिकट का फ्यूल सरचार्ज लागू होगा. पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए सरचार्ज 10 डॉलर, अफ्रीका के लिए 90 डॉलर और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए 60 अमेरिकी डॉलर होगा. यह सभी बदलाव 12 मार्च से प्रभावी होंगे, जिसमें सिंगापुर की उड़ानें भी शामिल हैं.

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एलपीजी 60 रुपये हुआ महंगा

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देश में एलपीजी गैस में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. घरेलू गैस की कीमत में बढ़ोतरी के साथ कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. देशभर में गैस को लेकर किल्लत की स्थिति बन गई है. कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से कई शहरों में होटल व्यावसाय पर गहरा प्रभाव पड़ा है.

ये भी पढ़ें: LPG Crisis: रांची में LPG को लेकर हंगामा! बुकिंग बंद, डिलीवरी गायब; लोग परेशान

LPG किल्लत दूर करने के लिए प्रशासन की नई पहल, रेस्टोरेंट एसोसिएशन से बात करेंगी ये तीन कंपनियां

The post LPG के बाद महंगा हुआ हवाई सफर, AIR India ने टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top