Hot News

LSG vs MI मैच का टर्निंग प्वाइंट, जीत में क्रेडिट किसका? ऋषभ पंत ने खुद किया बयां

IPL 2025 LSG vs MI: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच स्पोर्ट्से गए रोमांचक मुकाबले में आखिरी बाजी ऋषभ पंत की टीम के हाथ लगी. तेज तर्रार शुरुआत के बाद बीच में लखनऊ थोड़ी अटक-सी गई थी, लेकिन अंत में 202 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. इसके बाद अंतिम के दो ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 191 रन पर रोककर एलएसजी ने 12 रन से मैच जीत लिया.  मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली अहम जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम के हरफनमौला प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने विशेष रूप से मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर और युवा गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी के योगदान की प्रशंसा की. Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians.

मैच के बाद पंत ने कहा कि टीम धीरे-धीरे लय पकड़ रही है और परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल रही है. उन्होंने कहा, “एक बात तय है कि विकेट अच्छा स्पोर्ट्स रहा है. हमें समझना होगा कि हमारे लिए क्या काम कर रहा है और क्या नहीं. पहले हम अलग तरह की पिच चाहते थे, लेकिन अब जो भी मिलेगा, हम उसे स्वीकार कर उस पर स्पोर्ट्सेंगे.”

पंत ने मिशेल मार्श की तेजतर्रार पारी को भी मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. मार्श ने सिर्फ 31 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्होंने एडन मारक्रम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. पंत ने कहा, “जब मार्श जैसा खिलाड़ी ऐसी शुरुआत देता है, तो मिडिल ऑर्डर को सेट होने का समय मिलता है. यही हमारा मकसद है, हालात के मुताबिक स्पोर्ट्सना.” Rishabh Pant Statement after LSG vs MI match.

मुंबई की ओर से मिल रहे कड़े मुकाबले के बावजूद पंत ने अपनी टीम की मानसिक दृढ़ता की तारीफ की. उन्होंने कहा, “यह मानसिक रूप से हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण था. वे ज्यादा विकेट नहीं गंवा रहे थे, लेकिन हमारी टीम ने संयम बनाए रखा और जीत के साथ मैच खत्म किया.”

मुंबई को अंतिम दो ओवर में 28 रनों की जरूरत थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने जबरदस्त गेंदबाजी की. शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी को पंत ने निर्णायक बताया. उन्होंने 19वें ओवर में सिर्फ सात रन देकर दबाव बनाए रखा. पंत ने कहा, “वो हमारे लिए शानदार रहे हैं. अब मैं कह सकता हूं कि वह बेहतरीन चयन साबित हुए हैं और हमें उन पर भरोसा बनाए रखना चाहिए.”

युवा गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी ने एक बार फिर प्रभावित किया. उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर एक विकेट लिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए. पंत ने राठी की तारीफ करते हुए कहा, “वह हमारे प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं. जिस तरह से वह दबाव में खुद को संभालते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है. एक युवा खिलाड़ी से ऐसा प्रदर्शन देखना बेहद सुखद है.”

वहीं मैच के हाल की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने मिशेल मार्श (60) और एडेन मारक्रम (53) की धमाकेदार पारियों की मदद से 203 रन बनाए. आयुष बडोनी और डेविड मिलर ने भी तेज+ रन जोड़ते हुए टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम को वापसी का मौका दिलाया, लेकिन अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए.

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही. नमन धीर (46) और सूर्यकुमार यादव (67) ने अच्छी साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. अंतिम ओवर में मुंबई को 22 रन चाहिए थे, हार्दिक ने पहला शॉट छक्के के लिए भेजा, लेकिन आवेश खान ने बाकी गेंदों पर शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच लखनऊ के नाम कर दिया. तिलक वर्मा को रिटायर आउट कर लाया गया बदलाव भी मुंबई के लिए कारगर नहीं रहा.

मुंबई की हार की जिम्मेदारी किसकी? हार्दिक पांड्या ने बताया- क्यों हारी एमआई

17 साल में पहली बार, हार्दिक पांड्या ने IPL में रच दिया इतिहास; ऐसा करने वाले बनें पहले कप्तान

MS Dhoni की कैप्टन के रूप में फिर होगी धमाकेदार इंट्री, इस मैच में करेंगी CSK की कप्तानी

The post LSG vs MI मैच का टर्निंग प्वाइंट, जीत में क्रेडिट किसका? ऋषभ पंत ने खुद किया बयां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top