Hot News

Maa Box Office Collection 10: काजोल की हॉरर-थ्रिलर फ्लॉप या हिट? जानें टोटल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Maa Box Office Collection 10: काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां (Maa)’ थिएटर में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. 27 जून 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को डायरेक्ट किया है विशाल फुरिया ने, और इसे अजय देवगन व ज्योति सुब्बारायण ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म ने 10 दिनों में 30.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में आइए बताते हैं 10वें दिन का हाल.

10वें दिन तक की बॉक्स ऑफिस कमाई

पहले दिन से ही फिल्म ने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया है. खासकर यह देखते हुए कि फिल्म को सितारे जमीन पर, कन्नप्पा जैसी बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 10वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ का कारोबार किया. हालांकि, अभी यह आंकड़े फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक अच्छा-खासा बदलाव हो सकता है.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

Maa Box Office Collection Day 1- 4.65 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 2- 6 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 3- 7 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 5- 3 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 6- 1.85 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 7- 1.5 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 8- 1 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 9- 1.75 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 9- 1.15 करोड़ रूपये

Maa Box Office Total Collection- 30.4 करोड़ रूपये

फिल्म की कहानी और खासियत

‘मां’ की कहानी एक ऐसी स्त्री अंबिका (काजोल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. फिल्म में कई डरावने सीक्वेंस हैं और खासतौर पर एक 30 फीट ऊंची काली मां की मूर्ति वाला दृश्य दर्शकों का ध्यान खींचता है.

यह भी पढ़े: Metro In Dino Box Office Collection Day 3: आदित्य रॉय-सारा अली खान की 65 करोड़ी हिट या फुस्स? कमाई ने किया खुलासा

The post Maa Box Office Collection 10: काजोल की हॉरर-थ्रिलर फ्लॉप या हिट? जानें टोटल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top