Hot News

Maa Ka Sum OTT Release: नंबर और लॉजिक के खेल में मां के लिए परफेक्ट पार्टनर खोजेगा बेटा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिटेल्स

Maa Ka Sum OTT Release: Prime Video की आने वाली कॉमेडी‑ड्रामा सीरीज ‘मां का सम’ की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 3 अप्रैल, 2026 को अनाउंस कर दी गई है. यह आठ एपिसोड वाली सीरीज हिंदी में स्ट्रीम होगी और तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सबटाइटल के साथ हिंदुस्तान और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी.

अगर आप कुछ नया देखने का सोच रहे हैं और सीरीज का टाइटल दिलचस्प लग रहा है, तो आइए जानते हैं इसकी स्टार कास्ट और डिटेल, जिससे आप तय कर पाएंगे कि इसे देखें या नहीं.

‘मां का सम’ की स्टार कास्ट और टीम

इस सीरीज में मोना सिंह, मिहिर आहूजा, अंगिरा धर और रणवीर बराड़ मुख्य भूमिकाओं में हैं. मिहिर आहूजा 19 साल के मैथ्स के जीनियस, अगस्त्य का किरदार निभा रहे हैं. जबकि, मोना सिंह उनकी मां विनीता के रोल में हैं. इसका निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है और कहानी रविंदर रंधावा और सुमरित शाही ने लिखी है.

मां का सम की कहानी क्या है?

मां का सम एक सिंगल मां और उसके 19 साल के बेटे के बीच के रिश्ते को दिखाती है. अगस्त्य गणित का जीनियस है और दुनिया को ग्राफ, नंबर और एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है. वह ऐसी दुनिया में रहता है जहां नंबर ही सब कुछ होते हैं, इसलिए उसे लगता है कि इंसानी रिश्तों की सबसे मुश्किल समस्याओं को भी नंबर की मदद से समझा और हल किया जा सकता है. वह हर चीज का लॉजिकल सॉलूशन ढूंढने की कोशिश करता है.

सीरीज में अगस्त्य ने “Project MOM” शुरू किया है, जिसमें वह अपनी मां के लिए सबसे सही जीवनसाथी ढूंढना चाहता है. शो की टैगलाइन “Equation या Emotion?” अगस्त्य के लॉजिकल दिमाग और इंसानी इमोशंस के बीच के क्लैश को उजागर दिखाती है.

क्यों देखें ‘मां का सम’?

3 अप्रैल, 2026 को प्रीमियर के बाद ‘मां का सम’ दर्शकों के बीच लोकप्रिय होने की उम्मीद है. क्योंकि यह सीरीज आज की सोच और पुराने पारिवारिक मूल्यों का अच्छा मेल पेश करती है और मां‑बेटे के रिश्तों को एक नया और अलग नजरिया देती है.

यह भी पढ़ें: The Traitors India Season 2 से नेहा धूपिया ने किया किनारा, इंस्टाग्राम स्टोरी में बताई वजह

The post Maa Ka Sum OTT Release: नंबर और लॉजिक के स्पोर्ट्स में मां के लिए परफेक्ट पार्टनर खोजेगा बेटा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top