Hot News

Madhubani : जिले के एससी-एसटी टोले में खुलेंगे नये प्राथमिक विद्यालय

Madhubani : मधुबनी . शिक्षा विभाग एससी-एसटी टोले के नामांकन पर विशेष रूप से जोर दे रही है. इसके लिए शिक्षा विभाग आवश्यकता अनुसार स्कूल विहीन एससी-एसटी टोले में नये प्राथमिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर जरूरी निर्देश दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजे गये पत्र में निर्देश दिया गया है कि एससी-एसटी टोले का एक भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहे. शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि यह भी आकलन कराएं कि इन टोले में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत मानक दूरी पर विद्यालय है कि नहीं. एससी-एसटी टोले में यदि एक किलोमीटर के दायरे में विद्यालय नहीं है तो वहां नया प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे. ताकि एक भी बच्चा विद्यालय दूर होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं रहे. उसे बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि जिले के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है. विभागीय निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर स्कूल विहीन एसएसी-एसटी टोले को चिन्हित कर सूची भेजने को कहा गया है. ताकि समय से राज्य शिक्षा निदेशालय को स्कूल विहीन एससी-एसटी टोले की सूची भेजी जा सके. सूची मिलने पर विभाग ऐसे टोले में नए प्राथमिक विद्यालय खोलेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Madhubani : जिले के एससी-एसटी टोले में खुलेंगे नये प्राथमिक विद्यालय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top