Hot News

Madhubani News : एमटीटी महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

मधुबनी. मिल्ल्त शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हर साल की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स उत्सव का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनआर रवि की अध्यक्षता में किया गया. आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक नाथ झा ने कहा कि स्पोर्ट्स से शारीरिक मजबूती मिलता है. इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है. कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स विभाग द्वारा किया गया. संचालन कार्यक्रम समन्वयक हेमंत कुमार झा की देख-रेख में हुई. मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पीएन, प्रभाकर, डॉ. सहाबुद्दीन, डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. इम्तेयाज आलम, डॉ. सबीता कुमारी, डॉ. रेणु सिंह, रेणु कुमारी, डॉ. मिहिर कुमार पाठक, डॉ. चंदन कुमारी, उदयकांत मिश्रा, अरुण कुमार ठाकुर, संतोष कुमार झा, अजमल सुल्तान, कल्पना कुमारी, कंचन कुमारी, डॉ. उस्मान, मनोज कुमार लाल, अकरम हुसैन, आरपी ठाकुर, सुरेश कुमार राम, रवि नारायण, अजीम अंसारी, एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम मे सभी सत्र के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. प्रतियोगिता मे दौड़, खो-खो, लंबी-कूद, कबड्डी, गोला फेक, वॉलीबॉल, स्पून दौड़ शामिल था. कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स विभाग के सुरेश राम एवं रवि नारायण ने किया. मंच का संचालन डॉ. चंदन कुमारी एवं इरफान आजम ने किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Madhubani News : एमटीटी महाविद्यालय में वार्षिक स्पोर्ट्स-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top