Hot News

Madhubani News : ग्रामीणों ने तमुरिया पंचायत पुनर्गठन की उठायी मांग

लखनौर/झंझारपुर.

तमुरिया पंचायत को दो भागों में विभाजित करने की मांग तेज हो गयी है. पंचायत के क्षेत्रफल व बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए तमुरिया को तमुरिया उत्तरी और तमुरिया दक्षिणी पंचायत के रूप में पुनर्गठित करने की मांग के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई. माध्यमिक संस्कृत विद्यालय प्रांगण में बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य निर्मल चंद्र झा ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान पंचायत का आकार काफी बड़ा हो चुका है, जिससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में लगातार कठिनाई होती है. बैठक में मांग को उचित मंच तक पहुंचाने तथा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रबुद्धजनों ने कार्यान्वयन समिति का गठन किया. समिति का संयोजक सुनील कुमार मिश्रा को बनाया गया. जबकि सदस्यों में विवेक कुमार ठाकुर, मनीष कुमार, किशन चौपाल, अशोक झा, सरवन महतो, संतोष कुमार एवं भाव मुखिया को शामिल किये गये. मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया गया है. बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य निर्मल चंद्र झा और संयोजक ललन कामत, शिवाकांत मिश्र, शिवनंदन साहू, कुमार झा, ललन मंडल, कपिलेश्वर मुखिया, मनोज झा ने इस संबंध में पंचायती राज विभाग सहित संबंधित वरीय पदाधिकारियों को पत्राचार करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Madhubani News : ग्रामीणों ने तमुरिया पंचायत पुनर्गठन की उठायी मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top