Hot News

Madhubani News : छात्रा के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज

झंझारपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय स्नातक प्रथम खंड की छात्रा का अपहरण करने का मामला सामने आया है. छात्रा के परिजनों ने खोजने की, नहीं मिलने के लगभग एम माह बाद छात्रा की मां थाना पहुंचकर आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि 29 सितंबर को दोपहर 11 बजे दिन में अपने ननिहाल के लिए निकली. बोली थी कि नानी से मुलाकात कर शाम तक वापस आ जाउंगी. शाम को वापस नहीं आई तो मोबाइल फोन से बात हुई. बोली कि आ रही हूं. उसी रात्रि के 08 बजे फिर मोबाइल फोन से बात करने की कोशिश की तो स्विच ऑफ था. पुत्री ने एक अज्ञात नंबर से फोन पर बात की. तुरंत फोन कट गया. उसी नंबर पर फोन लगाया, तो अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम शेख अफसर बताया. कहा तुम्हारी पुत्री मेरे कब्जे में है. घर नहीं जाने दूंगा. ज्यादा परेशान की तो पुत्री से हाथ धो लेना. हम अपने परिवार के सदस्य मिलकर पुत्री की काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिली. उसके बाद थाने में आवेदन दिया. एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Madhubani News : छात्रा के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top