Hot News

Madhubani News : बीस एससी महिला कृषकों के बीच डीबीडब्ल्यू-187 गेहूं बीज का वितरण

लखनौर /झंझारपुर. प्रखंड की ठठरी मुसहरी गांव में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सुखेत की ओर से 20 एससी स्त्री कृषकों के बीच उन्नत किस्म के गेहूं डीबीडब्ल्यू-187 का बीज वितरण किया गया. यह कार्यक्रम एससीएसपी (अनुसूचित जाति उप-योजना) के तहत रबी 2025-26 के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (एफएलडी) गतिविधि के अंतर्गत आयोजित की गयी. बीज वितरण के साथ ही कृषक प्रशिक्षण सह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें केवीके सुखेत के पौध संरक्षण विशेषज्ञ डॉ राहुल सिंह राजपूत ने स्त्री किसानों को वैज्ञानिक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन के लिए अच्छी गुणवत्ता का बीज, अनिवार्य बीज उपचार, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और समय पर सिंचाई जरूरी है. डॉ राजपूत ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि बीज उपचार से न केवल रोग नियंत्रण में मदद मिलती है. बल्कि फसल की शुरुआती बढ़वार भी बेहतर होती है. उन्होंने गेहूं फसल में दीमक, माहू सहित अन्य प्रमुख कीटों के प्रबंधन तथा खरपतवार नियंत्रण, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के उपयोग और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान स्त्री कृषकों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और उपयोगी तरीके से समाधान किया. स्त्रीओं ने डीबीडब्ल्यू-187 जैसी उन्नत किस्म उपलब्ध होने और वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिलने पर खुशी जताई. कार्यक्रम के माध्यम से स्त्री कृषकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया..

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Madhubani News : बीस एससी स्त्री कृषकों के बीच डीबीडब्ल्यू-187 गेहूं बीज का वितरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top