Hot News

Madhubani News : विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

झंझारपुर. आरएस थाना क्षेत्र के बेहट गांव में 30 वर्षीय विवाहित स्त्री की संदेहास्पद मौत हो गयी. उसकी मौत फांसी लगने से बतायी गयी है. घटना की सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग पक्ष पहुंचे तो विवाहिता की लाश पलंग पर पड़ा हुआ था. उसके गर्दन में रस्सी का काला निशान बना हुआ था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. घटना के बाद से जेठ, जेठानी, देवर व देवरानी घर से फरार थे. बबिता देवी मुन्नीलाल यादव की बहु व जितेंद्र यादव की पत्नी थी. वह लखनौर थाना क्षेत्र के साहनी टोल लौफा निवासी फूलदेव यादव की पुत्री थी. वर्ष 2011 में उसकी शादी हुई थी. उसके दो पुत्र व एक पुत्री है. पति बाहर रहकर काम करता है. बबिता देवी अपनी सास – ससुर के साथ रहती थी. मायके पक्ष व सास ससुर का आरोप था कि मृतका के जेठ, जेठानी, देवर ,देवरानी और चचेरे ससुर ने मिलकर पारिवारिक कलह के कारण पहले फांसी लटका कर मार दिया. उसके बाद में शव को नीचे उतारकर पलंग पर लिटा दिया और घर से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बबिता देवी सास – ससुर के साथ रहती थी और जेठ जेठानी देवर देवरानी को यह भ्रम था कि सास – ससुर खेती का पैसा उसे देते हैं और हमें नहीं दे रहा है. इसी बात पर बराबर झगड़ा होता था. कई बार 112 नंबर के पुलिस को भी बुलाया गया था. घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची तो उन्हें भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पहले लोग शव को ले जाने नहीं दे रहे थे. बाद में थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसा आप आवेदन देंगे वैसा मामला दर्ज होगा. शव को पोस्टमार्टम में ले जाया गया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वहां लोग हत्या की भी बात कह रहे थे. मामले में आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पूरा मामला इस बात पर अटका हुआ है कि परिजनों में नैहर पक्ष अथवा सास ससुर ने क्या आवेदन दे रहे हैं. फिलहाल हत्या व आत्महत्या का यह मामला गांव में चर्चा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Madhubani News : विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top