Hot News

Madras University Result 2025: मद्रास विश्वविद्यालय नवंबर की परीक्षा का परिणाम जारी, यहां से करें डाउनलोड

Madras University Result 2025: मद्रास विश्वविद्यालय (University of Madras – UNOM) ने नवंबर 2024 में आयोजित अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट unom.ac.in पर जाकर अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं. इस परीक्षा में बीए (BA), बीएससी (BSc), बीकॉम (BCom), एमए (MA), एमएससी (MSc), एमकॉम (MCom), बीसीए (BCA), बीएड (BEd), एमएड (MEd), एलएलबी (LLB) सहित कई अन्य कोर्स के छात्र शामिल हुए थे. अब वे अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

कैसे देखें मद्रास विश्वविद्यालय का परिणाम?

  1. सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट unom.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन में जाएं और ‘November 2024 Exam Results’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
  4. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित होगा.
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

मार्कशीट में मिलेंगी ये डिटेल्स

  • छात्र का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • पाठ्यक्रम का नाम
  • कुल अंक
  • प्राप्त अंक
  • पाठ्यक्रम/विषय कोड
  • पाठ्यक्रम/विषय का नाम
  • परिणाम स्थिति
  • अधिकतम अंक
  • परिणाम तिथि

Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

The post Madras University Result 2025: मद्रास विश्वविद्यालय नवंबर की परीक्षा का परिणाम जारी, यहां से करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top