Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: माघ मास (Magh Maas) की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में एक बहुत ही खास महत्व होता है. इस बार माघ पूर्णिमा आज 1 फरवरी, 2026 को रविवार के दिन है. इस दिन भक्त खास रूप से पूजा अर्चना करते हैं.
मेष : लाल पुष्प डालकर स्नान करें. स्नान के बाद ब्राह्मण को लाल मसूर, लाल वस्त्र में बांधकर दक्षिणा सहित दान करने से जीवन में आ रही बाधाओं की निवृत्ति होगी.
वृषभ : जल में श्वेत पुष्प डालकर स्नान करें. स्नान के बाद किसी कन्या को खीर खिलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी.
मिथुन : जल में गन्ने का रस मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद ब्राह्मण को किसी हरे वस्त्र में मूंग की दाल रखकर दान करें. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी.
कर्क : जल में पंचगव्य मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद किसी पुजारी को लाल कपड़े में आटा और गुड़ बांधकर दान करें.
सिंह : जल में केसर मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद किसी गरीब को सात तरह के अनाज का दान करने से अवरोध दूर होंगे.
कन्या : जल अक्षत मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद विष्णु मंदिर में बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं.
ये भी पढ़ें: आज 1 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, जानें धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
तुला : जल में इलाइची मिलाकर स्नान करें. स्नान बाद गाय को खीर खिलाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक : जल में लाल चंदन मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद निर्धन तथा असहाय व्यक्तियों को भोजन, वस्त्र तथा जूते-चप्पल दान करें.
धनु : जल में हल्दी मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद चने की सवा किलो दाल तथा सात फूल पीले रंग के वस्त्र में बांधकर पुजारी को दान करें.
मकर : जल में काले तथा सफेद तिल मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद तेल में सिकी हुई पूड़ियां गरीबों में बाटें.
कुंभ : जल में काले तथा सफेद तिल मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद काले वस्त्र में बांधकर काला तिल तथा सरसों का तेल किसी ब्राह्मण को दान करें.
मीन : जल में तीन रंगों के पुष्प मिलाकर स्नान करें. स्नान के बाद किसी गरीब को एक कंबल का दान करें.
The post Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: आज माघ पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें सुख-समृद्धि के लिए स्नान-दान appeared first on Naya Vichar.

