Hot News

Maha Kumbh Fire : महाकुंभ समाप्त होने के बाद सफाईकर्मी कर रहे थे पार्टी, तंबू में लगी आग

Maha Kumbh Fire :महाकुंभनगर के सेक्टर चार में गुरुवार देर रात जलकल की ‘सैनिटेशन’ कालोनी में एक तंबू में आग लग गई. इससे एक व्यक्ति झुलस गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रमोद शर्मा ने बताया, ‘‘महाकुंभ मेला समाप्त होने के बाद सेक्टर चार स्थित सैनिटेशन कालोनी में तीन सफाईकर्मी पार्टी कर रहे थे. खाना पकाने के दौरान तंबू में रात करीब साढ़े 11 बजे आग लग गई.’’

प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारण एक व्यक्ति झुलस गया. उसे एसआरएन (स्वरूप रानी नेहरु) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम बनारसी दास है. वह प्रयागराज का ही रहने वाला है.

66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान

45 दिनों तक चले महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया. यह संख्या हिंदुस्तान की आबादी का लगभग 50 फीसदी है, जबकि दुनिया के कई देशों की आबादी से कहीं ज्यादा है. मेले का समापन महाशिवरात्रि के दिन यानी 26 फरवरी को हुआ. इसमें देश-विदेश से लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे.

4000 हेक्टेयर में बसाई गई थी महाकुंभ नगरी

महाकुंभ को इस बार भव्य और दिव्य बनाया गया था. 4000 हेक्टेयर में महाकुंभ नगर को बसाया गया था. पूरे मेला क्षेत्र को 25 सेक्टर में बांटा गया था. 12 किमी में कई पक्के घाटों का निर्माण किया गया था. 1850 हेक्टेयर में पार्किंग निर्मित की गई, जबकि 31 पांटून पुल, 67 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स, 1.5 लाख शौचालय और 25 हजार पब्लिक एकमोडेशन सुनिश्चित किए गए थे.

महाकुंभ के आयोजन में 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च

यूपी की योगी प्रशासन ने 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि महाकुंभ मेले में खर्च की. वहीं केंद्र प्रशासन के सहयोग से कुल 15 हजार करोड़ रुपए से पूरे प्रयागराज का कायाकल्प किया गया.

The post Maha Kumbh Fire : महाकुंभ समाप्त होने के बाद सफाईकर्मी कर रहे थे पार्टी, तंबू में लगी आग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top