इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Mahindra ने XEV 9e का नया Cineluxe Edition पेश किया है. यह एडिशन सिर्फ एक नया वेरिएंट नहीं, बल्कि स्टाइल और प्रीमियम फील का खास पैकेज है, जो मौजूदा टॉप ट्रिम पर बेस्ड है. 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा गया यह मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो दमदार रेंज के साथ एक्सक्लूसिव लुक भी चाहते हैं. इसकी बुकिंग 2 मार्च से शुरू होगी और डिलीवरी 10 मार्च 2026 से दी जाएगी. आइए जानते हैं कि यह एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल से कितना अलग है.
स्टाइलिंग में क्या नया?
Cineluxe Edition में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन एक्सटीरियर और इंटीरियर में खास कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं. एक्सटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसके दो नए मोनोटोन कलर Satin Black और Satin White ऑप्शन है. Satin Black शेड SUV को बोल्ड और स्टेल्थ लुक देता है, जबकि Satin White कलर के साथ ग्लॉस ब्लैक बॉडी क्लैडिंग इसे और ज्यादा प्रीमियम अपील देती है. इसके अलावा रियर पिलर पर दिया गया ‘Cineluxe’ बैज इस खास एडिशन की अलग पहचान बनाता है.
बाकी डिजाइन एलिमेंट्स टॉप Pack Three ट्रिम जैसे ही रखे गए हैं. इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स, फुल-LED हेडलैंप और टेललैंप मिलते हैं, जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं. साथ ही पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधा रोजमर्रा के इस्तेमाल को और ज्यादा आसान बनाती है.
वहीं, Cineluxe Edition के केबिन में प्रीमियम फील को और बेहतर बनाने के लिए Chestnut Brown और Nocturne Black का नया टू-टोन थीम दिया गया है. लेदरैट सीट्स पर ब्राउन स्टिचिंग और डैशबोर्ड व स्टीयरिंग पर कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग इसे एक क्लासी और अपमार्केट लुक देती है. यह कलर कॉम्बिनेशन केबिन को बाकी वेरिएंट्स से अलग पहचान देता है.
इसके अलावा इसमें दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्टबी गियर सेलेक्टर जैसे मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं, जो इंटीरियर को फ्यूचरिस्टिक टच देते हैं. फीचर्स के मामले में यह वेरिएंट Pack Three ट्रिम जैसा ही फुली-लोडेड है, यानी टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट से कोई समझौता नहीं किया गया है.
पावरट्रेन और रेंज
Cineluxe Edition केवल 79kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ अवेलेबल है, जो इस SUV को दमदार रेंज और परफॉर्मेंस दोनों देता है. कंपनी के मुताबिक यह वेरिएंट करीब 500km की मैक्सिमम रेंज देने में कैपेबल है. हालांकि एक्चुअल टेस्ट में इसकी रेंज लगभग 456km दर्ज की गई है. इसमें रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 286hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. परफॉर्मेंस के लिहाज से यह SUV 0 से 100km प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.45 सेकेंड में पकड़ लेती है, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी तेज बनाता है.
कीमत
29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर यह वेरिएंट 59kWh Pack Three Select (28.65 लाख रुपये) और 79kWh Pack Three (31.25 लाख रुपये) के बीच में आता है.
चार्जर ऑपशंस ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किए गए हैं, लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल में 7.2kW AC (50,000 रुपये) और 11kW AC (75,000 रुपये) चार्जर का ऑप्शन मिलता है.
यह भी पढ़ें: 160hp पावर और लेवल 2 ADAS के साथ आ रही है नई Renault Duster
The post Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition: ₹29.35 लाख में मिलेगा स्टाइल और परफॉर्मेंस का पैकेज appeared first on Naya Vichar.

