Maiya Samman Yojana: फुसरो (बोकारो), राकेश वर्मा-फुसरो नगर परिषद और बेरमो प्रखंड क्षेत्र की हजारों लाभुकों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्तों के 7500 रुपए अब तक उनके खाते में नहीं आए हैं. सोमवार को आक्रोशित स्त्रीएं सड़क पर उतर गयीं. उन्होंने बेरमो थाने के समीप विरोध प्रदर्शन किया. सड़क पर उतरने से फुसरो-जैनामोड़ मुख्य सड़क लगभग एक घंटा जाम रही. मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने से स्त्री लाभुक नाराज हैं. वे ब्लॉक और बैंक का चक्कर काट-काट कर परेशान हो गयी हैं. आखिरकार उनके सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर गयीं.
थाना प्रभारी ने सीओ से करायी बात, तब शांत हुईं स्त्रीएं
बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह सड़क जाम कर रही स्त्रीओं के पास पहुंचे और उनसे सड़क जाम नहीं करने का आग्रह किया. इसके बाद थाना प्रभारी लाभुकों को लेकर बेरमो अंचल कार्यालय गए और काफी समझाने का प्रयास किया. इस बीच काफी हो हंगामा हुआ. इसके बाद थाना प्रभारी ने स्त्रीओं को बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह से फोन पर बात करायी. सीओ ने आश्वासन दिया कि वह अभी बाहर हैं. मंगलवार को सुबह 11 बजे वह स्त्रीओं से बातचीत करेंगे और समस्या का समाधान करेंगे. इसके बाद आक्रोशित स्त्रीएं शांत हुईं.
शिविर से भी नहीं मिला समाधान
फुसरो नगर परिषद की ओर से कौशल विकास केंद्र में मंईयां सम्मान योजना में आ रही परेशानियों के समाधान को लेकर शिविर लगाया गया था. इस शिविर में सैकड़ों स्त्रीएं पहुंची थीं, लेकिन योजना के लाभ से वंचित स्त्री लाभुकों को उचित जानकारी नहीं मिल पायी. तब स्त्रीएं आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गयी थीं.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Budget 2025: रागिनी सिंह ने सदन में उठाया प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मामला, क्या बोले शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन?
ये भी पढ़ें: Maiya Samman Yojana : आपके राशन कार्ड में भी है ये गलती तो नहीं आएंगे पैसे, जान लें यह जरूरी बात
The post Maiya Samman Yojana: बोकारो में मंईयां योजना के पैसे के लिए सड़क पर उतरीं स्त्रीएं, जमकर किया हंगामा, देखें Video appeared first on Naya Vichar.