Hot News

Maiya Samman Yojana: रांची में 79 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में आए 9.88 करोड़, हेमंत सोरेन की सौगात से खिले चेहरे

Maiya Samman Yojana Jharkhand: रांची-राज्य प्रशासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (मंईयां सम्मान योजना) के तहत रांची जिले में लाभुकों को दूसरे चरण में अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है. दूसरे चरण में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है. सभी लाभुकों के बीच आधार बेस्ड बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है.

दोनों चरणों में 104 करोड़ से अधिक का वितरण

इससे पहले 04 जून 2025 को रांची जिले में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया था. दोनों चरणों में अब तक 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों के बीच 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें: पलामू में 4th ग्रेड की बहाली पर रोक, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया था आग्रह

दूसरे चरण में इन्हें दी गयी सम्मान राशि

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिन्हें अप्रैल माह की सम्मान राशि (2500 रुपये) उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गयी है.

  1. अनगड़ा – 2790
  2. अरगोड़ा शहरी (नगर निगम) – 3067
  3. बड़गाईं शहरी (नगर निगम) – 2310
  4. बेड़ो – 4291
  5. बुण्डू – 1725
  6. बुण्डू नगर पंचायत (नगर निगम) – 690
  7. बुढ़मू – 3166
  8. चान्हो – 3648
  9. हेहल शहरी (नगर निगम) – 4557
  10. ईटकी – 2052
  11. कांके – 4933
  12. कांके शहरी (नगर निगम) – 348
  13. खलारी – 2103
  14. लापुंग – 2618
  15. माण्डर – 4348
  16. नगड़ी – 3764
  17. नगड़ी (नगर निगम) – 2272
  18. नामकुम – 3524
  19. नामकुम (नगर निगम) – 2372
  20. ओरमांझी – 3138
  21. राहे – 1716
  22. रातू – 3731
  23. सिल्ली – 4370
  24. सोनाहातू – 2073
  25. तमाड़ – 3767
  26. शहर (नगर निगम) – 6180

बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य

मंईयां सम्मान योजना के जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुका है. इसका लाभ लेने के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है. एक बार फिर से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा ऐसे लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गयी है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके.

भौतिक सत्यापन के लिए आंगनबाड़ी सेविका से करें संपर्क

रांची जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है. जल्द भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के बाद शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा. वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश, वज्रपात की चेतावनी

The post Maiya Samman Yojana: रांची में 79 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में आए 9.88 करोड़, हेमंत सोरेन की सौगात से खिले चेहरे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top