Hot News

Makar Sankranti Special Til Gud Patti: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी तिल गुड़ की पट्टी, नोट करें सिंपल रेसिपी

Makar Sankranti Special Til Gud Patti: मकर संक्राति के मौके पर तिल से बनी चीजों को खाने की पुरानी परंपरा है. इस मौके पर घर में तिल से तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती है. लेकिन क्या आपने कभी तिल गुड़ की पट्टी खाई है. मकर संक्रांति पर इस बार आप तिल गुड़ की पट्टी का स्वाद चख कर देखें. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है. चलिए आज आपको फटाफट तिल गुड़ की पट्टी बनाने की रेसिपी बताते हैं.

तिल गुड़ की पट्टी बनाने के लिए सामग्री

  • सफेद तिल – ¼ कप
  • देसी घी – 1 चम्मच
  • गुड़ – ¼ कप
  • पिस्ते – गार्निशिंग के लिए

इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti Special Kala Til Laddu: मकर संक्रांति की बढ़ जाएगी मिठास, घर पर ऐसे बनाएं काले तिल के लड्डू

तिल गुड़ की पट्टी बनाने की विधि

  • तिल गुड़ की पट्टी बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गर्म करें और उसमे तिल डालकर धीमी आंच पर भुन लें.
  • फिर आप सफेद तिल को हल्का गोल्डन होने तक भूनें.
  • अब तिल को पैन से निकाल लें.
  • इसके बाद आप गुड़ को पिघलाने के लिए किसी अलग पैन में घी डालकर गर्म करें और इसमे गुड़ को तोड़कर डालें.
  • फिर आप एक छोटी कटोरी में पानी भरें और गुड़ की एक बूंद को पानी में डालें. गुड़ की वो बूंद तुरंद कड़ी होकर क्रंची बन जा रही तो समझ लें कि गुड़ तैयार है.
  • गैस की फ्लेम धीमा करके भुने तिल को गुड़ में डालकर मिक्स करें.
  • इसके बाद आप घी से ग्रीस की हुए प्लेट पर या फिर पार्चमेंट पेपर पर तैयार मिक्सचर को निकालें.
  • इसके ऊपर आप कटे पिस्ता को सजा दें.
  • फिर जल्दी इसके ऊपर से एक पार्चमेंट पेपर रखकर बेलन की मदद से इसे बेलकर पतला कर दें.
  • क्रंची और टेस्टी तिल गुड़ की पट्टी बनकर तैयार हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti Special Chuda Lai: स्वाद में लाजवाब होती है कुरकुरे चूड़े की लाई, मकर संक्राति पर रहता है जबरदस्त क्रेज  

इसे भी पढ़ें: Lohri Special Til Rewari Recipe: लोहड़ी के मौके पर बनाना है टेस्टी और कुरकुरी तिल रेवड़ी, तो ट्राई करें ये सिंपल रेसिपी

The post Makar Sankranti Special Til Gud Patti: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी तिल गुड़ की पट्टी, नोट करें सिंपल रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top