Hot News

Mango Lassi Ice Cream: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ‘मैंगो लस्सी आइसक्रीम’

Mango Lassi Ice Cream: चिलचिलाती गर्मी में जब बाजार में मीठे और रसीले आमों की बहार है.ऐसे में क्यों ना आम से कुछ स्पेशल डिश तैयार किया जाये.मैंगो लस्सी आइसक्रीम एक ऐसी धमाकेदार रेसिपी है जिसे बनाने के लिए आपको न तो घंटों इंतजार करना पड़ेगा और न ही क्रीम या कंडेंस्ड मिल्क जैसी चीजों की जरूरत पड़ेगी. यह रेसिपी सिर्फ 3 से 4 आसान चीजों से बनती है और सबसे खास बात सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है.

सामग्री

  • पके हुए आम: 2 बड़े (लगभग 1 कप कटा हुआ आम का गूदा)
  • ताज़ा दही: 1 कप (खट्टा न हो)
  • चीनी: 2-3 बड़े चम्मच (स्वादानुसार, आम की मिठास पर निर्भर)
  • इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
  • दूध: 2 बड़े चम्मच (अगर आइसक्रीम ज़्यादा गाढ़ी लगे तो)
  • गार्निश के लिए: कटे हुए पिस्ता या बादाम (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

  • आम तैयार करें: सबसे पहले आमों को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • ब्लेंड करें: एक ब्लेंडर जार में कटे हुए आम के टुकड़े, दही, चीनी और इलायची पाउडर (अगर डाल रहे हैं) डालें.
  • स्मूद ब्लेंड: अब इन सभी सामग्री को तब तक ब्लेंड करें जब तक यह एक दम स्मूद पेस्ट न बन जाए. ध्यान रहे इसमें कोई गांठ न रहे.
  • टिप्स: अगर मिश्रण बहुत ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो 1से 2 बड़े चम्मच दूध मिला सकते हैं.
  • फ्रीज करें: इस तैयार मिश्रण को आइसक्रीम मोल्ड्स में या किसी एयरटाइट कंटेनर में डाल दें.
  • सेट होने दें: इसे फ्रीजर में कम से कम 4-6 घंटे या पूरी रात के लिए सेट होने दें.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

The post Mango Lassi Ice Cream: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ‘मैंगो लस्सी आइसक्रीम’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top