Hot News

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर रानी मुखर्जी ने तोड़ा अपनी ही फिल्म ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापस लौट आई हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 17 मिनट 7 सेकंड है. फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा उत्साह देखने को मिला. आइए आपको ओपनिंग डे का कलेक्शन बताते हैं. साथ ही आपको बताएंगे रानी की टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्में के बारे में.

ओपनिंग डे पर ‘मर्दानी 3’ ने कितनी कमाई की?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ने पहले दिन हिंदुस्तान में 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘मर्दानी 3’ साल 2019 में रिलीज हुई ‘मर्दानी 2’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ‘मर्दानी 2’ ने ओपनिंग डे पर 3.46 करोड़ करोड़ का कलेक्शन किया था.

image 366
Mardaani 3 box office collection day 1: ओपनिंग डे पर रानी मुखर्जी ने तोड़ा अपनी ही फिल्म ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ 2

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘मर्दानी 3’?

फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. ओटीटीप्ले की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. माना जा रहा है कि फिल्म 27 मार्च 2026 के बाद नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से ओटीटी रिलीज को लेकर कुछ कहा नहीं गया है और ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है.

जानें रानी मुखर्जी की टॉप 5 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में

तलाश 13.50 करोड़ रुपये
कभी अलविदा ना कहना 5.18 करोड़ रुपये
मर्दानी 3 3.81 करोड़ रुपये
मर्दानी 2 3.80 करोड़ रुपये
ता रा रमपम 3.66 करोड़ रुपये

मर्दानी 3 के बारे में

मर्दानी 3 को आयुष गुप्ता ने लिखा है और इसका निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है. इस फिल्म की रिलीज इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह रानी मुखर्जी के हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने के मौके पर आई है. यह 2019 में आई मर्दानी 2 का सीक्वल और फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में रानी के साथ जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं. कहानी 93 लापता लड़कियों के मामले की जांच पर आधारित है.

यह भी पढ़ें– Mardaani 3: मर्दानी 3’ में खौफ का नया नाम ‘अम्मा’, मल्लिका प्रसाद का खौफनाक अवतार

The post Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर रानी मुखर्जी ने तोड़ा अपनी ही फिल्म ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top