Mardaani 3 X Review: रानी मुखर्जी ने स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है. फिल्म आज 30 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म में ‘शिवाजी शिवानी रॉय’ का किरदार रानी निभाती दिखेंगी. ये फिल्म मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है और इसका हिस्सा जानकी बोडीवाला, जिस्सू सेनगुप्ता, मल्लिका प्रसाद हैं. फिल्म को लेकर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. आइए जानते हैं दर्शक फिल्म को लेकर क्या कह रहे.
‘मर्दानी 3’ का एक्स रिव्यू
एक्स पर ‘मर्दानी 3‘ का रिव्यू करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, कहानी इंटेंस और बहुत रिलेवेंट है. यह क्राइम और जस्टिस की मेन थीम पर टिकी रहती है और पूरी फिल्म में कहानी को सीरियस रखती है. प्लॉट सिंपल है लेकिन इमोशनली बहुत स्ट्रॉन्ग है और आखिर तक आपका ध्यान खींचता है. रानी मुखर्जी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है और पूरी फिल्म को अपने कंधों पर संभाला है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशंस कैरेक्टर को असली और निडर बनाते हैं. क्लाइमेक्स दमदार और इमोशनली भारी है. यह फिल्म के मैसेज के प्रति सच्चा रहता है और एक लास्टिंग असर छोड़ता है.
Just Watched #Mardaani3 REVIEW ⭐⭐⭐/5 RATING
The story is intense and very relevant. It sticks to the core theme of crime and justice and keeps the narrative serious throughout. The plot is simple but emotionally strong and holds your attention till the end.#RaniMukerji… pic.twitter.com/2u5cJrHTlI— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) January 29, 2026
‘मर्दानी 3’ की विलेन
‘मर्दानी 3’ में विलेन का किरदार एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद निभा रही हैं. उनके किरदार का नाम अम्मा है और उनका सामना रानी मुखर्जी से होता है. ट्रेलर में अम्मा के किरदार में मल्लिका काफी जबरदस्त दिखी थी. फिल्म में शिवानी और अम्मा के बीच फेस ऑफ देखना दर्शकों को काफी रोमांचित करेगा.
‘मर्दानी 3’ की कहानी
‘मर्दानी 3’ साल 2019 की फिल्म मर्दानी 2 का सीक्वल है. पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय को एक केस मिलता है, जिसमें उन्हें तीन महीनों के अंदर गायब हुई 93 लड़कियों के मामले की जांच करनी होती है. जैसे-जैसे वह अपनी जांच में आगे बढ़ती है, नयी परतें खुलती जाती है. शिवानी को समझ आता है कि ये केस बच्चों की तस्करी और भिखारी माफिया का केस है.
यह भी पढ़ें- Border 2 worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई, जल्द करेगी 300 करोड़ पार
The post Mardaani 3 X Review: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ देखकर क्या बोले लोग? दर्शकों ने बताया फिल्म में कितना है दम appeared first on Naya Vichar.

