Hot News

Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: ‘मस्ती 4’ ने 5वें दिन मारी बाजी या हो गई फुस्स? टोटल कलेक्शन देखकर शॉक लग जाएगा

Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: फिल्म मस्ती 4 में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी दिखी है. तीनों एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने लौट आए. मूवी मस्ती 4 का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. फिल्म धीरे-धीरे कमाई कर रही है. फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 120 बहादुर से था, जो मस्ती 4 के साथ ही रिलीज हुई थी. इसके अलावा अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की दे दे प्यार दे 2 भी सिनेमाघरों में अभी तक टिकी हुई है. चलिए आपको मस्ती 4 के 5वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

5वें दिन मस्ती 4 का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?

Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो मस्ती 4 ने 5वें दिन 0.04 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की. जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 10.04 करोड़ तक पहुंच गई. फिल्म ने सनी लियोनी की मूवी ‘कुछ कुछ लोचा है’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस फिल्म का हिंदुस्तान में 4 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन था. 28 नवबंर को धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हो रही है. उसके बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना थोड़ा मुश्किल होगा.

मस्ती 4 ने अब तक किस दिन कितनी कमाई की

  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 1- 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 2- 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 3- 3 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 4- 1.5 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 5- 0.04 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

कुल कमाई- 10.04 करोड़ रुपये

मस्ती 4 में किसका कैमियो है?

मस्ती 4 में नरगिस फाकरी, तुषार कपूर और अरशद वारसी का कैमियो रोल है. फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है. मूवी की हीरोइन एलनाज नोरौजी, रूही सिंह और श्रेया शर्मा हैं.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘मस्ती 4’ का धमाका, विवेक ओबेरॉय- आफताब शिवदासानी की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

The post Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: ‘मस्ती 4’ ने 5वें दिन मारी बाजी या हो गई फुस्स? टोटल कलेक्शन देखकर शॉक लग जाएगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top