Hot News

Matar Tamatar Bharta: सर्दियों में बनाएं मजेदार मटर टमाटर भरता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Matar Tamatar Bharta: ठंड का मौसम चल रहा है. इस मौसम में सुबह की हल्की ठंड और धूप में बैठकर गरमा-गरम खाने का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे मौसम में अगर देसी स्वाद से भरपूर खाने को मिल जाए तो दिल खुश हो जाता है. इसलिए आज हम आपको ठंड के मौसम में मिलने वाले हरे मटर से कुछ स्पेशल बनाने के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं गरमा-गरम रोटी के साथ स्वाद का मजा दोगुना करने के लिए मटर टमाटर भरता बनाने को आसान विधि. 

मटर टमाटर भरता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरे मटर – आधा कप (उबले हुए)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा)
  • टमाटर – 4 (भुने हुए)
  • सरसों का तेल – 2 चम्मच 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच 
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
  • लहसुन – 4-5 कलियां (बारीक कटी)
  • हरा धनिया – सजाने के लिए
  • जीरा – आधा चम्मच 

मटर टमाटर भरता बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप सारे टमाटर को पानी में धोकर साफ कर लें. इसके बाद आप टमाटर को गैस पर या तवे पर अच्छी तरह भून लें. टमाटर ठंडा होने पर इसका छिलका उतारकर अच्छे से मैश कर लें. 
  • अब आप उबले हुए मटर को हल्का सा मैश कर लें. इसके बाद आप कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. आप इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक अच्छे से भूनकर निकाल लें. फिर आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. सारे मसाले को आप अच्छी तरह भूनकर निकाल लें. 
  • अब मैश किए हुए टमाटर डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं. टमाटर पक जाने के बाद इसमें मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और नमक डालें. 
  • इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं, जब तक भरता से तेल ऊपर न आ जाए. भरता पक जाने के बाद आप इसे एक कटोरी में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी 

The post Matar Tamatar Bharta: सर्दियों में बनाएं मजेदार मटर टमाटर भरता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top