Hot News

May 2025 School Holidays: मई में छुट्टियों की बहार, देखें स्कूल-कॉलेज हॉलिडे की लिस्ट

May 2025 School Holidays in Hindi: गर्मियों का मौसम बच्चों और पैरेंट्स दोनों के लिए सबसे खास समय होता है. मई 2025 में देश के ज्यादातर स्कूल गर्मी की छुट्टियों के चलते बंद रहेंगे. इस दौरान शिशु पढ़ाई से ब्रेक लेते हैं और परिवार छुट्टियों की प्लानिंग करता है. हालांकि छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन मई का महीना अधिकतर राज्यों में छुट्टियों से भरा होता है. कुछ राज्यों में खास त्योहारों या स्थानीय छुट्टियों के कारण यह ब्रेक और भी लंबा हो जाता है. इस लेख में मई 2025 में सभी राज्यों के स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों की लिस्ट (May 2025 School Holidays) दे रहे हैं.

मई में स्कूल-कॉलेज हॉलिडे की लिस्ट (May 2025 School Holidays)

प्रमुख राज्यों में मई में स्कूल-कॉलेज हॉलिडे की लिस्ट (May 2025 School Holidays) इस प्रकार है-

राज्य गर्मी की छुट्टियां
दिल्ली 11 मई – 30 जून 2025
उत्तर प्रदेश 20 मई – 15 जून 2025
राजस्थान 1 मई – 15 जून 2025
मध्य प्रदेश 1 मई – 15 जून 2025
बिहार 2 जून – 21 जून 2025
हरियाणा 1 जून – 30 जून 2025
पंजाब 27 मई – 30 जून 2025
छत्तीसगढ़ 25 अप्रैल – 15 जून 2025
ओडिशा 23 अप्रैल से अगले आदेश तक
आंध्र प्रदेश 27 अप्रैल – 11 जून 2025
कर्नाटक 10 अप्रैल – 28 मई 2025
महाराष्ट्र 21 अप्रैल – 14 जून 2025
गुजरात 5 मई – 8 जून 2025
पश्चिम बंगाल 30 अप्रैल से मई तक (तिथि तय नहीं)

यह भी पढ़ें- NEET UG 2025: हिंदुस्तान-पाक तनाव और अलर्ट के बीच नीट यूजी को लेकर बड़ी अपडेट, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले देखें कश्मीरी छात्र

मई में अन्य हाॅलिडे की लिस्ट (May 2025 School Holidays)

तारीख छुट्टी
1 मई, 2025 मई दिवस / मजदूर दिवस
महाराष्ट्र दिवस
गुजरात दिवस
8 मई, 2025 रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
9 मई, 2025 महाराणा प्रताप जयंती
12 मई, 2025 बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक)
24 मई, 2025 काजी नजरुल इस्लाम जयंती
30 मई, 2025 श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

नोट- राज्यों और पब्लिक हाॅलिडे की लिस्ट स्कूल-काॅलेज के कैलेंडर और बीते वर्षों की उपलब्ध जानकारी के अनुसार दी गई है. कैंडिडेट्स और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि छुट्टी की जानकारी के लिए स्कूलों और काॅलेजों का ऑफिशियल कैलेंडर देखें या फिर स्कूल से भी संपर्क करें.

The post May 2025 School Holidays: मई में छुट्टियों की बहार, देखें स्कूल-कॉलेज हॉलिडे की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top