NExT Exam Fake Notice: MBBS स्टूडेंट्स के बीच इन दिनों एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2022 बैच के छात्रों को अब नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) देना अनिवार्य होगा. हालांकि, इस दावे को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है. NMC ने इस नोटिस को पूरी तरह से फर्जी बताया है.
NMC ने नोटिस जारी कर दी सूचना
नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने X पर एक नोटिस जारी कर लिखा, NMC की नजर में आया है कि सोशल मीडिया पर एक फेक सूचना फैलाई जा रही है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है. सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ NMC की ऑफिशियल वेबसाइट nmc.org.in के माध्यम से जानकारी हासिल करें.
It has come to the notice of National Medical Commission that a fake public notice is being circulated on social media. Strict legal action is being initiated against those responsible.
All stakeholders are strongly advised to verify information only through official… pic.twitter.com/xbeRHPABER
— National Medical Commission (@NMC_BHARAT) April 7, 2026
क्या था वायरल दावा?
वायरल लेटर में कहा गया था कि NExT परीक्षा 2022 MBBS बैच से लागू होगी. इसमें यह भी दावा किया गया कि यह परीक्षा फाइनल ईयर क्वालिफाइंग एग्जाम, मेडिकल प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस और PG एडमिशन (NEET PG की जगह) के तौर पर लागू होगी.
क्या है सच्चाई?
NMC के अधिकारियों ने साफ किया है कि ऐसा कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है और जो सर्कुलर वायरल हो रहा है, वह फर्जी है. इस पर जल्द आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करने की भी बात कही गई है. ऐसे में स्टूडेंट्स किसी भी नोटिस पर भरोसा करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें.
यह भी पढ़ें- JNU से पढ़ना हुआ अब और भी मुश्किल, फॉरेन लैंग्वेज में CUET UG से मिलेगा एडमिशन
The post MBBS 2022 बैच पर NExT परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस फेक, NMC ने किया साफ appeared first on Naya Vichar.

