Hot News

Meen Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग

Meen Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक विराजमान रहेंगे. उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश होगा और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल

मीन राशि: पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. माता का सहयोग मिलेगा. घर में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. मानसिक तनाव कम होगा.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आपके काम करने के तरीके की सराहना होगी. जो लोग प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट या वाहन के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा. बुध के मार्गी होने से कागजी काम और बैंकिंग संबंधी बाधाएं दूर होंगी.

रिलेशनशिप: माता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा. जिससे आपके बिगड़े काम बनेंगे. घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. यदि घर में कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो आज वह सुलझ सकता है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है. आपको सीने में जकड़न या जुकाम की हल्की शिकायत हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से बचें. मानसिक शांति के लिए ध्यान लगाना लाभकारी रहेगा.

सावधानी: अपनी सुख-सुविधाओं पर क्षमता से अधिक खर्च करने से बचें, अन्यथा भविष्य में बजट बिगड़ सकता है. घर के मामलों में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप न करने दें. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा पेशेवर निर्णय न लें.

उपाय: शुक्रवार का दिन है, इसलिए माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं. “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:” मंत्र का जाप करें. चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा.

शुभ रंग: पीला और सफेद

शुभ अंक: 3 और 1

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां

The post Meen Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top