Hot News

Meen Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: मीन राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी, करियर में तरक्की और प्रमोशन के योग

Meen Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मेष राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का है. आपकी राशि के स्वामी गुरु (बृहस्पति) चतुर्थ भाव में वक्री हैं. जबकि आपके दशम भाव (कर्म भाव) में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की शक्तिशाली युति बन रही है. यह ‘कुलदीपक योग’ जैसी स्थिति आपके कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. अटके हुए प्रशासनी काम पूरे होंगे और नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यापार में विस्तार के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. आपकी योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ के नए मार्ग खुलेंगे. पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में सुखद समन्वय रहेगा. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ने से परिवार के सदस्य आप पर गर्व करेंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संबल प्रदान करेगा. प्रेम संबंधों में गंभीरता आएगी और आप अपने जीवनसाथी को परिवार से मिलवाने का विचार कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है, लेकिन काम के दबाव के कारण घुटनों में दर्द या शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. दशम भाव में ग्रहों की भीड़ के कारण मानसिक उत्तेजना बढ़ सकती है, इसलिए पर्याप्त विश्राम करें और सात्विक भोजन लें.

सावधानी: कार्यक्षेत्र में नेतृत्व से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें. अधिक आत्मविश्वास में आकर वरिष्ठों से बहस न करें. घर और बाहर के बीच संतुलन बिठाना आज आपकी मुख्य चुनौती होगी.

उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक और लाल फूल अर्पित करें. “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः” मंत्र का जाप करें. किसी मंदिर में केसर या चने की दाल का दान करना अत्यंत शुभ रहेगा.

शुभ रंग: पीला और सुनहरा
शुभ अंक: 3 और 7

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, जानें पूजा से पहले शुभ-अशुभ समय

The post Meen Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: मीन राशि वालों को आज मिलेगी बड़ी खुशसमाचारी, करियर में तरक्की और प्रमोशन के योग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top