Hot News

Meerut Murder Case: सौरभ के मर्डर की काफी पहले मुस्कान लिख चुकी थी पटकथा, बेहोशी की दवा और चाकू खरीद ऐसे दिया हत्या को अंजाम

Meerut Murder Case: सौरभ कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस की पूछताछ में कई बातें सामने आयी हैं. मुस्कान को पता था की सौरभ फरवरी में आने वाला है. उसने सौरभ की हत्या की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी थी. पूछताछ के दौरान मुस्कान से जो पता चला है उसके मुताबिक, मुस्कान पिछले साल नवंबर से ही अपने पति सौरभ की हत्या करने की साजिश रच रही थी. जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदी. बेहोशी की दवाई भी खरीदी. इसके बाद उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुस्कान को इस बात का पता था कि सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजन उसके बारे में पूछताछ करने की कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि सौरभ दो साल से बाहर रह रहा था.

क्या मुस्कान के परिजनों को थी हत्या की जानकारी?

सौरभ कुमार के परिजनों का दावा है कि मुस्कान के माता-पिता को सौरभ की हत्या किए जाने की जानकारी थी. सौरभ की मां रेणु देवी ने पुलिस से कहा “ऐसा कह कर मुस्कान के माता-पिता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हकीकत यही है कि मुस्कान की मां को अपराध के बारे में पहले से पता था. कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए ही वे पुलिस थाने गए थे.” यही नहीं रेणू देवी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सौरभ की छह साल की बेटी को उसकी मौत के बारे में पता था.” उन्होंने कहा “हमें कुछ लोगो से पता चला है कि सौरभ की बेटी कह रही थी ‘पापा ड्रम में हैं’.” हालांकि पुलिस ने इसे नकार दिया है. पुलिस का दावा है कि बच्ची के परिवार वालों ने उसे बता दिया होगा या जब मुस्कान परिवार वालों को घटना की कहानी सुना रही होगी तब बच्ची वहां मौजूद होगी.

अंधविश्वासी था साहिल शुक्ला- पुलिस

पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में यह भी सामने आया है कि दूसरा आरोपी साहिल शुक्ला अंधविश्वासी था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साहिल की मां का निधन हो चुका है और इसका फायदा उठाते हुए मुस्कान ने अपने भाई के नाम से सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाई थी. उसने अपने प्रेमी साहिल से कहा था “तुम्हारी मरी हुई मां अवतरित हुई थी और कहा कि सौरभ का वध करना पड़ेगा.” सिंह ने बताया कि दरअसल मुस्कान ने साहिल को ऐसा अनुभव कराया कि वह साहिल की मां से बात कर सकती है.

नया विचार प्रीमियम स्टोरी : सालार मसूद गाजी की हार का बहराइच में जश्न, महाराजा सुहेलदेव से मिली थी मात

सौरभ को ठिकाने लगाने की साजिश रही थी मुस्कान

पुलिस ने बताया कि मुस्कान ने अपने दोस्तों से ऐसी जगह के बारे में पूछा था जहां पूजा के बाद सामान दबाया जा सके. सिंह ने बताया कि मुस्कान साजिश रच रही थी कि कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ा जा सके. उन्होंने बताया कि जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदा और बेहोशी की दवाई भी खरीद लिया, इसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया. पुलिस कोर्ट से मुस्कान और साहिल को रिमांड पर लेने की अपील करेगी, ताकी इस मामले की पूरी सच्चाई बाहर आ सके. 

The post Meerut Murder Case: सौरभ के मर्डर की काफी पहले मुस्कान लिख चुकी थी पटकथा, बेहोशी की दवा और चाकू खरीद ऐसे दिया हत्या को अंजाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top