Hot News

Meri Zindagi Hai Tu बैन हुआ या नहीं? अफवाहों पर मेकर्स का रिएक्शन आया सामने

Meri Zindagi Hai Tu Banned: पाकिस्तानी ड्रामा “मेरी जिंदगी है तू” इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. पिछले हफ्ते इसका नया एपिसोड टेलीकास्ट नहीं हुआ, जिससे दर्शक काफी निराश हो गए. इसी बीच ऑनलाइन यह अफवाह भी फैल गई कि शो को बैन कर दिया गया है. हालांकि, बाद में मेकर्स ने इन समाचारों पर सफाई देते हुए सच्चाई बताई. आइए बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

नया एपिसोड न आने से फैंस हुए निराश

ड्रामा के फैंस उस समय निराश हो गए जब पिछले हफ्ते (28 फरवरी, शनिवार) इसका नया एपिसोड ऑन-एयर नहीं हुआ. पहले यह शो हफ्ते में दो बार प्रसारित होता था, लेकिन मेकर्स ने शेड्यूल में बदलाव कर दिया. अब नए प्लान के अनुसार रमजान के दौरान यह ड्रामा हफ्ते में सिर्फ एक बार, यानी शनिवार को टेलीकास्ट होगा और शुक्रवार को कोई एपिसोड नहीं आएगा.

इस बदलाव के बाद दर्शकों में थोड़ी नाराजगी भी देखने को मिली, क्योंकि कई लोग हर हफ्ते दो एपिसोड देखने के आदी हो चुके थे.

बैन की अफवाहों पर मेकर्स की सफाई

जब नया एपिसोड नहीं आया तो इंटरनेट पर यह अफवाह फैलने लगी कि ड्रामा को बैन कर दिया गया है और अब इसके आगे के एपिसोड नहीं आएंगे. हालांकि प्रोडक्शन हाउस Six Sigma Plus ने तुरंत इन समाचारों को गलत बताया. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए साफ लिखा, “मेरी जिंदगी है तू बैन नहीं है.” साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की कि ऑनलाइन फैली हर समाचार पर भरोसा न करें और सही जानकारी का इंतजार करें.

अब कब आएगा अगला एपिसोड?

रिपोर्ट्स के मुताबिक रमजान की वजह से शो के टेलीकास्ट में थोड़ा बदलाव किया गया है, क्योंकि इस दौरान टीवी की रेटिंग आमतौर पर कम हो जाती है. मेकर्स चाहते हैं कि ड्रामा का फिनाले ईद के बाद दिखाया जाए.

इसी वजह से अब इस ड्रामा का अगला एपिसोड शनिवार, 7 मार्च को टेलीकास्ट किया जाएगा. माना जा रहा है कि इसके बाद कहानी धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ेगी.

ड्रामा में दिख रहे हैं ये स्टार्स

इस पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा में हानिया आमिर डॉ. आयरा के किरदार में नजर आ रही हैं, जबकि बिलाल अब्बास खान कामयाब का रोल निभा रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, जिसकी वजह से शो को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा मिल रही है

यह भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu Finale से पहले देख डालिए ये 5 Pakistani Dramas, हिंदुस्तान में भी हो रहे स्ट्रीम

The post Meri Zindagi Hai Tu बैन हुआ या नहीं? अफवाहों पर मेकर्स का रिएक्शन आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top