Met Gala 2025 Highlights: फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2025 का आगाज 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हो गया है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार्स की धाक नजर आ रही है. यहां कियारा अडवाणी के बेबी बंप डेब्यू से लेकर शाहरुख खान के आइकॉनिक सिग्नेचर पोज तक, हिंदुस्तानीय इंडस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया है. इस साल की थीम, ‘टेलर्ड फॉर यू’ ब्लैक फैशन और डैंडीज्म के 300 साल पूरे होने का जश्न मनाती है. वहीं, इवेंट के को-होस्ट में फैरेल विलियम्स, कोलमैन डोमिंगो, ए$एपी रॉकी और वोग की अन्ना विंटोर शामिल हैं.
कियारा आडवाणी का बेबी बंप डेब्यू
Kiara Advani (@advani_kiara ) in custom Gaurav Gupta Couture titled ‘Bravehearts’ at her debut Met Gala.
A tribute to defiance, legacy, and new beginnings.
Bravehearts is built on the spirit of the Black Dandy — those who challenged norms and reshaped culture with grace,… pic.twitter.com/X8cALQ93VM— Gaurav Gupta Couture (@GG_Studio) May 6, 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी काफी वक्त से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं. इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर लाइमलाइट बटोरने से पीछे नहीं हटी हैं. मेट गाला में बेबी डेब्यू करने वाली कियारा पहली अभिनेत्री हैं. जब उन्होंने अपने काले, सफेद और सुनहरे रंग के मिश्रण वाले गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली, तब सभी की आंखे और हर कैमरा उन्हीं पर टिक गया. एक्ट्रेस की ड्रेस को ‘ब्रेवहार्ट्स’ नाम दिया गया, जिसका मतलब स्त्रीओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक है.
कियारा ने इवेंट के दौरान अपने इस खास लुक को लेकर भावुक होते हुए कहा, ‘एक कलाकार और एक मां बनने जा रही स्त्री के तौर पर, ये पल मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक है. मेट गाला जैसे मंच पर इस खास फेज को दर्शाना मेरे लिए गर्व की बात है.’
शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज
Getting emotional now. 🥹#ShahRukhKhan strikes his signature pose during his debut at #METGala 2025.#Trending pic.twitter.com/zE5prKoswK
— Filmfare (@filmfare) May 5, 2025
मेट गाला 2025 की शान में चार चांद बॉलीवुड के किंग खान ने अपने ऑल ब्लैक ऑउटफिट में लगाई. यहां उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज और ‘K’ इनिशियल के चेन और हाथ में एक रॉयल छड़ी के साथ एक बार फिर साबित कर दिया कि इंडस्ट्री का किंग खान सिर्फ एक ही है, वह है खुद शाहरुख.
दिलीजित दोसांझ रॉयल लुक
diljit dosanjh serving exactly what he is a legend and a KING !! #MetGala pic.twitter.com/GiFlFaMpC2
— 𓅪 (@alfiyastic) May 6, 2025
पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपने पारंपरिक सिख जोड़े में रेड कारपेट पर एंट्री ली. यहां वह फुल वाइट ऑउटफिट में काफी रॉयल नजर आए मानों जैसे कोई राजा हो. उनके लुक को तलवार ने बेहद ही खुस्बूरति से कम्पलीट किया.
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
Nick Jonas and #PriyankaChopra Jonas take the carpet at the #MetGala 2025. pic.twitter.com/ne7AzpAnD6
— Whynot Cinemas (@whynotcinemass_) May 5, 2025
बॉलीवुड की डीवा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी इस इवेंट में अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. एक तरफ जहां प्रियंका वाइट और ब्लैक पोल्का डॉट गाउन में केहर ढा रही थीं. वहीं, निक वाइट शर्ट और ब्लैक ट्रॉउजर में हैंडसम लग रहे थे.
इन स्टार्स ने भी की शिरकत
मेट गाला 2025 में इस बार कई हिंदुस्तानीय सितारे शामिल हुए, जिनमें शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी, मनीष मल्होत्रा और प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं. इनके अलावा म्यूजिक, स्पोर्ट्स और अन्य कई क्षेत्र से कलाकारों ने हिस्सा लिया.’
यह भी पढ़े: Jaat vs Sikandar: सनी देओल या सलमान खान? वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस का राजा कौन है
The post Met Gala 2025: कियारा के बेबी बंप डेब्यू से शाहरुख के सिग्नेचर पोज तक, मेट गाला 2025 में छाया बॉलीवुड appeared first on Naya Vichar.
