Hot News

MI vs GT: मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद, देखें प्लेइंग XI

MI vs GT IPL 2025: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का एक बेहद अहम मुकाबला स्पोर्ट्सा जा रहा है. मंगलवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से हो रहा है. जीटी के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. उन्होंने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एमआई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. एमआई को अपने ओपनर रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, जीटी, एमआई को एक छोटे स्कोर पर रोकने का प्रयास करेगा. हालांकि अपने होम ग्राउंड पर एमआई का प्रदर्शन आईपीएल में अब तक शानदार रहा है. टीम ने अपने पिछले छह मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है. MI vs GT Mumbai Indians bat first big innings expected from Rohit Sharma see playing XI

अरशद खान की हुई गुजरात की टीम में वापसी

टॉस जीतने के बाद जीटी के कप्तान युवा शुभमन गिल ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मुझे नहीं लगता कि विकेट में बहुत बदलाव होगा, बोर्ड पर एक टोटल होना चाहिए और फिर उसका पीछा करना चाहिए. यह एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बारे में है. हमारे पास एक बदलाव है. सुंदर की जगह अरशद वापस आए हैं. रबाडा वापस आ गए हैं, लेकिन उन्हें लय में आने के लिए कुछ गेम स्पोर्ट्सने होंगे. हम भाग्यशाली हैं कि हम किशोर का उपयोग जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं. हमारे पास 6-7 गेंदबाजी विकल्प हैं.

टॉस के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘हमें बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है. बहुत हवा चल रही है. ऐसी परिस्थितियों में दूसरे नंबर पर गेंदबाजी करना भी ठीक रहेगा. हमारे लिए अपनी योजनाओं को लागू करना महत्वपूर्ण है. आईपीएल में कोई भी आकर स्पोर्ट्स को बदल सकता है. हमें अपनी योजनाओं पर टिके रहना होगा और 20 ओवर तक निर्दयी बने रहना होगा. हमें अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है, विनम्र और केंद्रित रहने की जरूरत है. हम उसी टीम के साथ स्पोर्ट्स रहे हैं.’

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन) : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंपैक्ट सब : वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दासुन शनाका, शेरफेन रदरफोर्ड.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
इंपैक्ट सब : कर्ण शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्विनी कुमार.

ये भी पढ़ें…

MI vs GT Rain Alert: बारिश में धुल न जाएं मुंबई इंडियंस के अरमान, हर घंटे का वेदर अपडेट यहां देखें

Jaat और Raid 2 की कमाई भूल जाएंगे आप, एक IPL मैच से इतना पैसा कमाता है BCCI

The post MI vs GT: मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद, देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top