Hot News

Mithun Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ होने के प्रबल योग

Mithun aaj Ka Rashifal 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मेष राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बौद्धिक उन्नति और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. आपकी राशि के स्वामी बुध अब धनु राशि में गोचर कर चुके हैं. जिससे साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी. गुरु (बृहस्पति) आपकी ही राशि में वक्री अवस्था में हैं. जो आपको पुरानी योजनाओं पर फिर से विचार करने के लिए प्रेरित करेंगे.

करियर / बिजनेस: बिजनेस में साझेदारी से लाभ होने के प्रबल योग हैं. यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी. नए अनुबंध साइन करने के लिए दिन अच्छा है. व्यापारिक यात्राएं सुखद और लाभदायक रह सकती हैं.

रिलेशनशिप: जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए बातचीत आगे बढ़ सकती है. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. आपके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों को आपकी ओर प्रभावित करेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम है. ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा. हालांकि, वक्री गुरु के कारण आपको थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है. खान-पान में अनुशासन बनाए रखें और बाहर के ठंडे पदार्थों से बचें.

सावधानी: सप्तम भाव में ग्रहों की भीड़ के कारण दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें. अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर कोई गलत निर्णय न लें. दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़ें.

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और उन्हें बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें. संभव हो तो हरे रंग के वस्त्र धारण करें.

शुभ रंग: हरा और पीला
शुभ अंक: 3 और 5

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, जानें पूजा से पहले शुभ-अशुभ समय

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

The post Mithun Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ होने के प्रबल योग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top