Hot News

MK Stalint: ‘हिंदी ने कई भाषाओं को निगल लिया’, स्टालिन का विवादित पोस्ट, अश्विनी वैष्णव ने दिया करारा जवाब

MK Stalint: तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने देश भर के लोगों को संबोधित करते हुए एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, “अन्य राज्यों के मेरे प्यारे बहनों और भाइयों, कभी सोचा है कि हिंदी ने कितनी हिंदुस्तानीय भाषाओं को निगल लिया है? भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रज, बुंदेली, गढ़वाली, कुमाऊंनी, मगही, मारवाड़ी, मालवी, छत्तीसगढ़ी, संथाली, अंगिका, हो, खरिया, खोरठा, कुरमाली, कुरुख, मुंडारी और कई अन्य अब अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं. एक अखंड हिंदी पहचान के लिए जोर देने से प्राचीन मातृभाषाएं खत्म हो रही हैं. यूपी और बिहार कभी भी सिर्फ ‘हिंदी के गढ़’ नहीं थे. उनकी असली भाषाएं अब अतीत की निशानियां बन गई हैं. तमिलनाडु इसका विरोध करता है क्योंकि हम जानते हैं कि इसका अंत कहां होगा.”

नया विचार प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

एम के स्टालिन के पोस्ट पर अश्विनी वैष्णव ने किया पलटवार, राहुल से भी पूछा सवाल

एम के स्टालिन के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सवाल पूछ डाला. अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, “समाज को बांटने के ऐसे थोथे प्रयासों से खराब शासन कभी नहीं छिप पाएगा. यह जानना दिलचस्प होगा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस विषय पर क्या कहते हैं. क्या हिंदी भाषी सीट के सांसद के तौर पर वे इस बात से सहमत हैं?”

The post MK Stalint: ‘हिंदी ने कई भाषाओं को निगल लिया’, स्टालिन का विवादित पोस्ट, अश्विनी वैष्णव ने दिया करारा जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top