Hot News

Mock Drill: गोमिया में गूंजी सायरन की आवाज , हमले के दौरान बचाव का किया अभ्यास

Mock Drill | गोमिया, राकेह वर्मा : झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में मॉक ड्रिल शुरू हो गया है. इसी बीच बोकारो जिले के गोमिया स्थित आइइएल में भी सायरन की आवाज के साथ मॉक ड्रिल शुरू हुआ. हमले के दौरान सायरन बजना, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए एंबुलेंस एवं स्ट्रक्चर के साथ मौजूद रहना, लोगों को युद्ध के मद्देनजर किस प्रकार से बचाव करना है, इसका अभ्यास किया गया. देर शाम 6 बजे से क्षेत्र में ब्लैक आउट किया जायेगा.

इलाके में हो रहा था प्रचार-प्रसार

आज बुधवार की सुबह 10 बजे आइइएल क्लब में बेरमो एसडीओ मुकेश कुमार मछुआ की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. इसके अलावा आइइएल के आसपास के इलाकों में मॉक ड्रिल से संबंधित प्रचार-प्रसार भी किया गया था. इसमें अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा था कि मॉक ड्रिल के दौरान सायरन की आवाज सुनकर डरने या घबराने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में शुरू हुआ मॉक ड्रिल, देर शाम 7 बजे से होगा ब्लैक आउट, देखिये तस्वीरें

Operation Sindoor: सियासी नेतृत्व और सेनाओं की बढ़ी प्रतिष्ठा, पाकिस्तान के लिए बड़ा सबक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले सरयू राय

रांची में शुरू हुआ मॉक ड्रिल, 7 बजे से शहर में होगा ब्लैक आउट

The post Mock Drill: गोमिया में गूंजी सायरन की आवाज , हमले के दौरान बचाव का किया अभ्यास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top