Hot News

Modern Parenting Tips: मॉडर्न पैरेंटिंग के इन तरीकों से तेज तर्रार बनेगा बच्चा, भविष्य की चिंताओं से रहेंगे दूर

Modern Parenting Tips: शिशु की परवरिश कोई आसान काम नहीं है. यह एक ऐसा स्टेप होता है जहां माता-पिता को फूंक-फूंक कर कदम रखना होता है. इस कड़ी में हम माता-पिता की एक ही ख्वाहिश रहती है कि उनके शिशु को बेहतर से बेहतर परवरिश मिले. जबकि आज के युग में मॉडर्न पैरेंटिंग के तरीके काफी बदल चुके हैं. आपके शिशु की बेहतर भविष्य के लिए आइए बताते हैं कुछ मॉडर्न पैरेंटिंग टिप्स.

शिशु में जगाएं आत्मविश्वास

आत्मविश्वास किसी भी शिशु के जीवन की कुंजी है. इसकी कमी से बच्चा किसी भी अच्छे काम को करने से घबराता है. उसमें मन में हमेशा एक भय की स्थिति बनी रहती है. इसलिए आप शिशु में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उसे कुछ नया और चैलेंजिंग करने के लिए मोटिवेट करते रहें.

माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी

मॉडर्न पेरेंटिंग में बच्चा पालने की जिम्मेदारी माता-पिता दोनों की है. इस पैरेंटिंग के तहत आप दोनों अपने-अपने कामों को बांट लें. ताकि शिशु की परवरिश किसी एक के लिए बोझ न बनें.

दूसरे शिशु से तुलना

शिशु की परवरिश के दौरान कभी-कभी माता-पिता भी गलती कर बैठते हैं. अगर हम मॉडर्न परवरिश की बात करें तो कभी भी दूसरे शिशु से अपने शिशु की तुलना न करें. इससे शिशु का आत्मविश्वास कमजोर होता है.  

अच्छे काम की प्रशंसा

जब बच्चा गलती करता है तो आप उसे डांटते हैं तो फिर जब बच्चा अच्छा काम करता है तब उसकी तारीफ करना भी न भूलें. इससे शिशु का आत्मविश्वास मजबूत होता है और बच्चा भविष्य में सफल इंसान बनता है.

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बात-बात में शिशु पर नहीं पड़ेगी चीखने की जरूरत, बस जान लें ये जरूरी पैरेंटिंग टिप्स

The post Modern Parenting Tips: मॉडर्न पैरेंटिंग के इन तरीकों से तेज तर्रार बनेगा बच्चा, भविष्य की चिंताओं से रहेंगे दूर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top