Hot News

Monsoon Tracker: मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अब 10 जून के बाद पहुंचेगा झारखंड

Monsoon Tracker: देश के लगभग आधे हिस्से में दस्तक देने के बाद मानसून की रफ्तार थम गयी है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है. मौसम केंद्र रांची ने पहले अनुमान जताया था कि राज्य में 3 से 4 जून के बीच मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. अब इसकी संभावना समाप्त हो गयी है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में फिलहाल मानसून की बारिश की कोई संभावना नहीं है. अब झारखंड में मानसून की बारिश 10 जून के आसपास शुरू होने का अनुमान है. वर्तमान में हवा का रुख भी कमजोर पड़…

Spread the love

Monsoon Tracker: देश के लगभग आधे हिस्से में दस्तक देने के बाद मानसून की रफ्तार थम गयी है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है. मौसम केंद्र रांची ने पहले अनुमान जताया था कि राज्य में 3 से 4 जून के बीच मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. अब इसकी संभावना समाप्त हो गयी है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में फिलहाल मानसून की बारिश की कोई संभावना नहीं है. अब झारखंड में मानसून की बारिश 10 जून के आसपास शुरू होने का अनुमान है. वर्तमान में हवा का रुख भी कमजोर पड़ गया है.

24 मई को ही केरल में मानसून ने दी दस्तक

अब तक मानसून दक्षिण हिंदुस्तान के सभी राज्यों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर चुका है. इस बार केरल में 24 मई को ही मानसून पहुंच गया था. इससे उम्मीद थी कि 3 से 4 जून तक झारखंड में भी मानसून दस्तक दे देगा, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे

जून के महीने के पहले दिन राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. डालटनगंज का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया. मौसम केंद्र ने अनुमान जताया है कि 2 जून को पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. 5 जून तक रांची में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. 6 जून से मौसम शुष्क रह सकता है.

इसे भी पढ़ें

Deoghar News : बिजली विभाग ने शुरू की मेले की तैयारी, बदले जायेंगे नंगे तार, लगेंगे स्मार्ट मीटर

Political News : रिम्स-टू के निर्माण में अब खून-खराबे पर उतारू हो गयी है प्रशासन : भाजपा

The post Monsoon Tracker: मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अब 10 जून के बाद पहुंचेगा झारखंड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top