Motihari: चिरैया. थाना क्षेत्र के सेमरा सगरदिना पंचायत अंतर्गत सेमरा टोला ढाठ गांव में गुरुवार की देर रात अचानक आग लगने से एक आवासीय मकान सहित सात मवेशी व हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी है. वहीं आग की चपेट में आने से तीन बकरियां व चार बकरी के शिशु, अनाज, बर्तन, कपड़े, जरूरी कागजात, डीजे का समान सहित घर में रखे अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया. आग काफी भयंकर था, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बुझा दिया गया. इस मामले को लेकर उक्त गांव निवासी अग्निपीड़ित झरीलाल राम पिता सुखा राम ने इसकी सूचना थाना व अंचल को दे दिया है. घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. उक्त जानकारी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मनोज साह ने दी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Motihari: आग लगने से मकान व सात मवेशी राख appeared first on Naya Vichar.

