Hot News

Motihari: खराब नलकूपों की मरम्मत शीघ्र कराने का दिया निर्देश

Motihari: मोतिहारी. संभावित प्रचंड गर्मी को ध्यान में रखते हुए राजकीय नलकूपों को हर हाल में चालू रखने का निर्देश डीडीसी शंभू शरण पाण्डेय ने मुखियों व पंचायत सचिवों को दिया है. किसानों को पटवन में किसी भी तरह की परेशानी न हो,इसका पूरा ख्याल रखने का निर्देश देते हुए कहा है कि जहां कहीं नलकूप खराब हुए हैं उसे हर हाल में ठीक कराया जाए. बुधवार को लघु सिंचाई प्रमंडल मोतिहारी के तत्वावधान में मुखियाें व पंचायत सचिवों के साथ समाहरणालय स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सभा भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कई अहम टास्क दिये और उसका हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. कहा कि राजकीय नलकूपों को सुचारु ढंग से चलाने एवं उसके रख रखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. बैठक में 88 नलकूपों पर खर्च एवं व्यय राशि की उपयोगिता के विषय पर भी इस दौरान विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर प्रमंडल के सभी सहायक अभियंता,सभी कनीय अभियंता एवं बिजली वितरण कंपनी के अभियंता भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari: खराब नलकूपों की मरम्मत शीघ्र कराने का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top