Hot News

Motihari: डिजिटल प्रगति का मिसाल बना पूर्वी चंपारण, 99.95 प्रतिशत किसानों का बना इ-केवाइसी

Motihari: मोतिहारी. पूर्वी चंपारण डिजिटल प्रगति का मिसाल बना. जिले में 99.95 प्रतिशत किसानों का इ-केवाइसी बनाया गया, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा. इसके पीछे जिले के कृषि विभाग की सतर्कता और डिजिटल अव संरचना की सुदृढ़ता का श्रेय दिया जा रहा है. इसके लिए विभाग नियमित मॉनिटरिंग, जागरूकता अभियान और तकनीकी सहयोग के चलते जिले ने न केवल राज्य में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक मिसाल पेश किया है. गौरतलब हो कि किसानों को प्रशासनी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन ने इ-केवाइसी प्रक्रिया शुरू की थी. इसका जिले में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई. कुल 449665 किसानों ने आवेदन पात्रता के आधार पर विभाग को दिया, जिसमें 449432 किसानों की इ-केवाइसी सफलतापूर्वक कर लिया गया, जो कि 99.95 प्रतिशत पूर्णता दर प्राप्त कर लिया है. कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण सत्यापन एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा और उनके खाते में सीधे राशियां पहुंच जाएगी.

इन प्रखंडों में हो चुका है इ-केवाइसी प्रक्रिया पूर्ण

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आदापुर, अरेराज, बंजरिया, चकिया, हरसिद्धि, कल्याणपुर, मधुबन, फेनहारा, ढाका, चिरैया, कोटवा, मधुबन, मेहसी, मोतिहारी, पहाड़पुर, पकड़ीदयाल, पताही, फेनहारा, पीपराकोठी, रामगढ़वा, रक्सौल, सुगौली, तेतरिया व तुरकौलिया प्रखंडों में सौ प्रतिशत इ-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.

संग्रामपुर में 106 किसान रह गये इससे वंचित

जिले का एक मात्र ऐसा प्रखंड है, जहां कुछ तकनीकी कारणों से 106 किसान इ-केवाइसी से वंचित है. विभाग उसे पूर्ण करने के प्रयास में लगा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari: डिजिटल प्रगति का मिसाल बना पूर्वी चंपारण, 99.95 प्रतिशत किसानों का बना इ-केवाइसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top