Hot News

Motihari: भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मनाया शहादत दिवस

Motihari: छौड़ादानो . भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के गम्भीरा चौक पर पार्टी के दिवंगत नेता शहीद गंभीरा प्रसाद का 49 वां शहादत दिवस मनाया. इस अवसर पर एक जनसभा की गयी. सभा की अध्यक्षता रुपलाल शर्मा ने की तथा संचालन उपेंद्र सहनी ने किया. मौके पर पार्टी के जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं का विशेष पुनरीक्षण करने का निर्देश दिया है जो वोटबंदी का संकेत है. संविधान से प्राप्त जनता के मतदान करने का अधिकार छीनने में भाजपा गठबंधन प्रशासन की साझेदारी सामने आई है. बिहार के गरीबों, नौजवानों की नागरिकता बचाने की लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जाएगी. मताधिकार बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान गांव-गांव में चलाया जाएगा. मौके पर दिनेश्वर सिंह, राजकुमार शर्मा, शहीद गंभीरा प्रसाद के भाई नंदलाल प्रसाद, जीतलाल सहनी, मुनीराम, अमरेश कुमार, अत्तिउल्लाह मियां, मनोज कुमार सिंह, कामेश्वर सहनी, रामाधार यादव, रघुवीर राम,,छात्र नेता अनिरुद्ध गौतम, शिक्षक मनोज मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari: भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मनाया शहादत दिवस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top