Hot News

Motihari: हरसिद्धि में पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, मौत

Motihari: मोतिहारी. हरसिद्धि थाने के सिसवा नुनियावा गांव के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक अभिषेक कुमार (21) माधो महतो का पुत्र था. बताया जाता है कि अभिषेक अपने एक रिश्तेदार को बाइक पर बैठा भेड़ियारी पहुंचाने गया था. वापस लौटते समय चिरान मिल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया. सूचना पर परिजन आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बावजूद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आये. यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नगर पुलिस ने सूचना पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. अभिषेक दो भाईयों में छोटा था. घटना के बाद उसकी मां शांति देवी का रो- रो का बूरा हाल था. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है. कार्रवाई के लिए आवेदन को हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari: हरसिद्धि में पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top