Hot News

Motihari : 20 हजार का इनामी बदमाश साहेबगंज से गिरफ्तार

मधुबन. जमीन हड़पने की नियत से पीपरा के युवक ही गला रेतकर हत्या करने वाले 20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निजामत गांव के रामसहाय राय का पुत्र सत्यनारायण राय है. मधुबन पुलिस थानाध्यक्ष संजीव मौआर के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. सत्यनारायण के फुफा पीपरा थाना क्षेत्र के महारानी सिरसिया गांव निवासी छबिला राय अपने भतीजा मनोज राय की हत्या कराने के हायर किया था.

मनोज को भैस खरीदने के बहाने घर बुलाकर लाने के बाद 30 जून 2023 को गला रेतकर थाना क्षेत्र के जितौरा बांध के पास कर दी थी.छबिला राय ने अपनी गिरफ्तारी के बाद सत्यनारायण के नाम का खुलासा किया था.घटना को लेकर मृतक के मामा केसरिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर जयलाल राय के द्वारा जमीन हड़पने की नियत हत्या करने का आरोप लगाया था.पकड़ीदयाल एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari : 20 हजार का इनामी बदमाश साहेबगंज से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top