Hot News

Motiharia: सदर अस्पताल परिसर के जर्जर सड़क का जल्द होगा निर्माण, खर्च होंगे तीन करोड़

Motiharia: मोतिहारी. सदर अस्पताल परिसर की जर्जर सड़क का जल्द ही दूरूस्त होगा. नगर निगम ने मरीजों की सुविधा के लिए जर्जर सड़क निर्माण की योजना बनायी है. करीब तीन करोड़ की लागत से अस्पताल परिसर के जर्जर सड़क के निर्माण कराया जायेगा. सड़क निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शीध्र ही शुरू होगी. बताया चले कि सदर अस्पताल परिसर का मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) भवन लिंक मुख्य पथ पूरी तरह से जर्जर है. इस सड़क एएनएम व जीएनएम सहित आइसीयू जाने का मुख्य रास्ता है. ऐसे में सड़क जर्जर होने के कारण थोड़ी बारिश में भी जल-जमाव की समस्या झेलनी पड़ती है. ऐसे में इस पथ के निर्माण से मरीजों सहित अस्पताल कर्मी व मोहल्ला के लोगों को आनेजाने में सुविधा होगी. सदर अस्पताल प्रबंधक कौशल किशोर दूबे ने बताया कि नगर निगम के द्वारा तीन करोड़ की लागत से जर्जर सड़क को उच्चा करने के साथ पिक्यू व आइसीयू तक सड़क का निर्माण कराने की योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी है. कहा कि जर्जर सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही होने की उम्मीद है. ऐसे में सड़क निर्माण से मरीजों को सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motiharia: सदर अस्पताल परिसर के जर्जर सड़क का जल्द होगा निर्माण, खर्च होंगे तीन करोड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top